• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज भय मुक्त, दंगा मुक्त, अपराध मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त है यूपी : योगी

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 2017 में जो वादा किया था, उसे भाजपा अक्षरशः लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज प्रदेश भय मुक्त है, दंगा मुक्त है, अपराध मुक्त है, भ्रष्टाचार मुक्त है।

मुख्यमंत्री योगी आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विकास की गति जिस तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, उसके कारण उत्तर प्रदेश देश की नंबर दो अर्थव्यवस्था बन चुका है। उन्होंने लोगों को याद दिलाया कि इसके पहले प्रदेश की क्या स्थिति थी ? हम छठे-सातवें नंबर पर थे, लेकिन जब चीजें एक साथ जुड़ती हैं, तो रोजगार भी सृजित होता है। ढेर सारी संभावनाएं भी आगे बढ़ती हैं।

उन्होंने कहा कि आज पर्व और त्योहार में कोई व्यवधान नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जो जनप्रतिनिधि आए हैं, याद करिए, जब सावन के महीने में कांवड़ यात्रा निकलती थी। रोक लगा दी जाती थी, नहीं निकलने दिया जाता था। वर्ष 2017 में मैं जैसे आया, तो जुलाई में मेरे सामने आया कांवड़ यात्रा को रोकने के लिए। मैंने कहा कि हम रोकने के लिए नहीं आए हैं। कांवड़ यात्रा क्यों रुकेगी ? हमसे कहा गया कि कानून व्यवस्था का संकट खड़ा हो जाएगा। मैंने कहा, एक बार होने ही दीजिए। एक बार निकालिए, पूरे धूमधाम से निकालिए। पूरी यात्रा निकलेगी। शासकीय हेलीकाप्टर से हम पुष्प वर्षा भी कराएंगे। आपने देखा होगा कांवड़ यात्रा में चार करोड़ लोग निकलते हैं, कहीं तिनका भी नहीं हिलता।

योगी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए। यह हमारे लिए अध्ययन का विषय भी था कि इससे हमारी इकोनॉमी पर क्या असर पड़ा है ? अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। कोई ऐसा व्यक्ति प्रयागराज का नहीं रहा होगा, नाविक से लेकर वहां का कोई बड़ा उद्यमी, जिसने अपनी सेवाएं कुंभ के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को न दी हों और वहां के व्यवसाय को बढाने और बदलने में मदद न की हो। बहुत असर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि अभी आपने देखा होगा, दीपोत्सव का कार्यक्रम अयोध्या में हुआ। कितना भव्य और दिव्य था। पर्यटक भी आएंगे। ये माटीकला बोर्ड से जुड़े कुम्हार और प्रजापति समाज के लोग एक नए रोजगार के साथ आगे बढ़ रहे हैं। पहले हमें लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के लिए हमें चीन पर निर्भर रहना पड़ता था।

सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा नेटवर्क आज उप्र के पास : योगी

मुख्यमंत्री योगी ने इस अवसर पर कहा कि जीएसटी कलेक्शन के साथ ही व्यापारी कल्याण बोर्ड के साथ हर रजिस्टर्ड व्यापारी को 10 लाख रुपए का सुरक्षा बीमा का कवर भी पूरी मजबूती के साथ लागू किया गया है। आज साढ़े चार वर्ष के अंदर तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए, जो तय किया है, उसके पीछे आप सबका सहयोग और इस बदलते हुए प्रदेश को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में भी हमें मदद मिली है। उन्होंने कहा कि सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म का सबसे बड़ा नेटवर्क आज उत्तर प्रदेश के पास है। सरकार निवेश करने वाले किसी भी व्यापारी या उद्यमी के लिए उस प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा रही है, जब अनुकूल वातावरण हर स्तर पर होता है। केंद्र और प्रदेश सरकार जब मिलकर एक साथ काम करती है, तो डबल इंजन की सरकार का लाभ आमजन के जीवन में परिवर्तन करते हुए दिखाई देता है।

दंगा करेंगे, तो सात पीढ़ियां भरते-भरते थक जाएंगी : मुख्यमंत्री

योगी ने कहा कि आपने 2017 में प्रधानमंत्री के आह्वान पर तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रणनीति के तहत भाजपा के पक्ष में समर्थन किया, सहयोग किया। पिछली सरकारों का बिना नाम लिए योगी ने कहा कि आपने देखा होगा प्रदेश के अंदर जो सबसे खराब स्थिति होती थी, भय का माहौल होता था। पर्व और त्योहार आते थे, दंगे शुरू हो जाते थे। गुंडा टैक्स वसूला जाता था। अराजकता का वातावरण था, अव्यवस्था थी। आज साढ़े चार वर्ष हो गए, कोई दंगा नहीं। सबको मालूम है कि दंगा करेंगे, तो सात पीढ़ियां भरते-भरते थक जाएंगी, लेकिन दंगों के द्वारा किसी भी व्यापारी या किसी भी शासकीय नुकसान की भरपाई कभी नहीं कर पाएंगे। इसलिए सभी दंगाई चुप बैठे हैं।

किसी माफिया में हिम्मत नहीं है कि किसी व्यापारी का अब अपहरण करें : सीएम योगी

पांच साल की बच्ची बोली, आप हैं न, क्यों डरेंगे हम

मुख्यमंत्री ने कहा कि नरेश अग्रवाल को याद होगा। 1991 में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद गोपाल रुणका वाराणसी में थे। अपहरण हुआ, सवा करोड़ रुपए फिरौती भी ली गई और उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज किसी माफिया में दुस्साहस नहीं, कुछ कर सके। अभी मैं कैराना गया था। 2017 के पहले कैराना और कांधला की क्या स्थिति थी। सभी लोग पलायन कर गए थे। कैराना कभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रमुख बाजार माना जाता था। एक छोटी सी बच्ची मुझे मिली वहां पर। पांचवीं क्लास की बच्ची थी। मैंने उससे पूछा, तुम्हें डर तो नहीं लगता स्कूल जाने में। उसने कहा, आप हैं न, क्यों डरेंगे हम। अब डरेंगे, तो अपराधी। प्रदेश में यह माहौल देने में हम क्यों सफल हुए। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी का मार्ग दर्शन है।

सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रदेश के पूर्व मंत्री नरेश अग्रवाल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और विधायक जितिन अग्रवाल, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में महामंत्री जेपीएस राठौर, अशोक अग्रवाल और मेरठ के पूर्व विधायक अमित अग्रवाल आदि मौजूद थे।

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Political NewsYogi News
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का किया उद्घाटन

Next Post

 टीकाकरण 14 करोड़ पार, देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्य

Writer D

Writer D

Related Posts

Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
The future is being improved by Sarvodaya schools
उत्तर प्रदेश

आधुनिक शिक्षा, संस्कार और निःशुल्क कोचिंग का संगम, नीट में 18 बेटियों की सफलता बनी नई मिसाल

20/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

ग्रोथ सेंटर्स को बाजार और निजी साझेदारों से जोड़ें: मुख्य सचिव

20/07/2026
Next Post

 टीकाकरण 14 करोड़ पार, देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्य

यह भी पढ़ें

Maha Kumbh

ममता दीदी खुद महाकुम्भ आएं और देखें यहां की भव्य व्यवस्थाः हिमन्त बिश्व शर्मा

21/02/2025
Silk Industry

स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार

31/01/2025
Jasmine Bhasin nominated for world's most beautiful woman

जैस्मिन भसीन हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के लिए नॉमिनेट

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version