• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज मौसमी रामभक्त पैदा हो गए, हनुमान चालीसा याद करके आ रहे हैं : दिनेश शर्मा

Writer D by Writer D
14/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ़ दिनेश शर्मा ने भारतीय संस्कृति की विशेषताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति पश्चिमी देशों की तरह प्रदर्शन पर नही बल्कि दर्शन पर आधारित है।

यहां ब्राह्मण परिवार लखनऊ के 16वें स्थापना दिवस समारोह को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने ब्राह्मण को एक विचारधारा बताते हुए कहा कि यह राष्ट्र की परम्पराओं का पोषण करने के साथ ही मानव के कल्याण की कामना करती है। यह सबके सुख में अपने सुख को देखती है। भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए सर्वस्व निछावर करने वाले समूह को ब्राह्मण कहते हैं। यह भिक्षाटन करके अल्प सुविधाओं में जीवनयापन करता था परन्तु विभिन्न वर्गो को जोडने का काम करता था। इस समुदाय का समाज में विशेष स्थान एवं सम्मान है।

संस्कार, समर्पण, समन्वय, इस वर्ग की पहचान है। धर्म का अनुरक्षण करने का कार्य यही समुदाय करता है। आज समाज के हर व्यक्ति को अपनी पहचान पर गर्व करने के साथ ही सबको साथ लेकर चलना होगा। पूर्व के समय में माता पिता के चरण स्पर्श करके आर्शीवाद लेने के बाद ही घर से निकला जाता था पर आज आधुनिकता की दौड में यह संस्कृति खो गई है। घर का वातावरण बदल रहा है। आज नई पीढी को संस्कार देने की जरूरत है।

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, CBI और ED चीफ का बढ़ाया कार्यकाल

विपक्ष पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि आज मौसमी रामभक्त पैदा हो गए हैं। ये हनुमान चालीसा याद करके आ रहे हैं क्योंकि उन्हे राष्ट्र की शक्ति पता चल गई है। इन्हे देश की व्यवस्था भी पता चल गई है। ब्राह्मण कुछ चाहता नहीं है बल्कि त्याग का दूसरा नाम ही ब्राह्मण है। वह राष्ट्र की मजबूती , भारत की संस्कृति धर्म व संस्कार का संरक्षण व सम्मान चाहता है जिसे देने का काम वर्तमान सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदो को पारदर्शी व्यवस्था के तहत भरा है। रोजगारपरक पाठ्यक्रमों में ज्योतिष , कर्मकांड, योग और प्राकृतिक चिकित्सा आदि को भी जोडा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ,सांसद अशोक बाजपेई , सांसद रीता बहुगुणा जोशी , राज्य मंत्री स्वाती सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, विधायक सुरेश चन्द्र तिवारी , विधायक अविनाश त्रिवेदी , अध्यक्ष रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन सेंटर सुधाकर त्रिपाठी , सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी , वीरेन्द्र तिवारी , नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा , पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी , ब्राह्मण परिवार के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री शिव शंकर अवस्थी , महासचिव श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी , सचिव श्री राम केवल मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Tags: cm yogiDr. Dinesh SharmaLucknow NewsRajnath singh
Previous Post

इस हॉस्पिटल के बाहर कार में धमाका, एक की मौत

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार बना T20 वर्ल्ड कप विजेता

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, पहली बार बना T20 वर्ल्ड कप विजेता

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी योगी सरकार, राहत कार्यों में तेजी

14/05/2026
CM Yogi

यूपी के बौद्ध तीर्थस्थलों को वैश्विक स्तर पर प्रमोट कर रही योगी सरकार

08/06/2025
Shri Radha Rani Temple

अंधेरे में डूबा श्री राधा रानी मंदिर, लाखों रुपए का बिल जमा न होने पर काट दी गई बिजली

29/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version