• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

क्रूज ड्रग्स केस: दूसरी बार भी पेश नहीं पूजा ददलानी, भेजा जाएगा तीसरा समन

Writer D by Writer D
16/11/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई ड्रग्स क्रूज मामले में शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी को तीसरा समन भेजने की तैयारी है। पूजा ददलानी दूसरी बार भी समन के बावजूद बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचीं। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए थोड़ा वक्त मांगा। मुंबई पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी कि पूजा ददलानी को तीसरा समन जारी हो सकता है। ड्रग्स से जुड़े उगाही मामले में पुलिस ने अभी तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

दरअसल मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में उगाही के आरोप लगे थे, जिसके बाद मुंबई पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) जबरन वसूली की पड़ताल कर रही है। इस मामले में केपी गोसावी, सैम डिसूजा और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों पर आरोप लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में पूजा ददलानी का बयान काफी अहम है। पूजा ददलानी को अभी तक दो समन भेजे जा चुके हैं लेकिन वह नहीं पहुंचीं। इसके अलावा पुलिस कानूनी विकल्पों को भी देख रही है। इसी बीच सोमवार को सैम डिसूजा एसआईटी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए।

सैम डिसूजा का दावा है कि पूजा ददलानी ने आर्यन खान को गिरफ्तारी से बचाने के लिए रुपये दिए थे। सैम ने एक इंटरव्यू में बताया कि गोसावी ने पूजा तक ये मैसेज पहुंचाया था कि आर्यन के पास कुछ नहीं मिला है। वह उन्हें बचाने में मदद कर सकते हैं लेकिन बदले में 50 लाख चाहिए। इसी वजह से पूजा ने केपी गोसावी को 50 लाख रुपये दिए थे। जब पता चला कि किरण गोसावी ने धोखा दिया है तो सैम ने पूजा के पैसे वापस दिलवाए।

दूसरी ओर इस मामले में गवाह प्रभाकर सैल का दावा था कि आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ की डिमांड की गई थी जिसमें से 8 करोड़ समीर वानखेड़े को देने की योजना थी। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान को 3 अक्टूबर को पकड़ा गया था। उन्हें 28 अक्टूबर को जमानत मिली थी।

Tags: aryan khanbollywood gossipsdrug casepuja daalanishahrukh khan
Previous Post

ट्रक और कार की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, 4 गंभीर

Next Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें आज के रेट

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Skin Care Tips

इस स्क्रब से मिलेगा ऑयली स्किन से निजात

11/05/2024
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

03/12/2025
Suspended

खराब परफारमेंस पर आशीष गोयल का एक्शन, किदवई नगर के के एक्सईएन को किया निलंबित

01/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version