• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लाल निशान के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 142 अंक फिसला

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Business, Main Slider, ख़ास खबर
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। मंगलवार को शेयर बाजार में आई जोरदार गिरावट के बाद आज बुधवार को शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ ही कारोबार की शुरुआत की। बाजार में लिवाली के जोर पर शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार को उठाने की कोशिश भी हुई, लेकिन बिकवाली के दबाव की वजह से अभी तक के कारोबार में शेयर बाजार लाल निशान में ही कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 142.44 अंक की गिरावट के साथ खुला। कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स गिरकर 293.16 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि इस गिरावट के बाद बाजार में खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके कारण सेंसेक्स में तेजी का रुख बनने लगा। आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछल कर 60,294.86 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद हुई बिकवाली ने एक बार फिर सेंसेक्स को गोता लगाने के लिए मजबूर कर दिया। बाजार में जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे सेंसेक्स 44.12 अंक की कमजोरी के साथ 60,278.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 59.85 अंक की गिरावट के साथ 17,939.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत में ही निफ्टी भी करीब 93 अंक लुढ़क कर 17,906.60 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद लिवालों की सक्रियता के कारण निफ्टी की स्थिति में भी सुधार होना शुरू हो गया। आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी लिवाली के समर्थन से 17,993.60 अंक के स्तर तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद एक बार फिर निफ्टी में कमजोरी का रुख बनने लगा। खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे निफ्टी 18.30 अंक की कमजोरी के साथ 17,980.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आज से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 396.34 अंक की कमजोरी के साथ 60,322.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 110.25 अंक की गिरावट के साथ 17,999.20 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार ने कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का सेंसेक्स 226.08 अंक की फिसलन और 0.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 60,096.29 अंक के स्तर पर बना हुआ था। वहीं प्री ओपनिंग सेशन में निफ्टी 0.36 प्रतिशत की कमजोरी और 65.60 अंक की गिरावट के साथ 17,933.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Tags: 24ghante online.comall moneycontrolbombay stock exchangebusiness news on shares and dividendsLatest Share Market Newsmarket news this weekmoney news indiamoneycontrol stock newsShare Marketshare market in hindishare market live chart todayshare market newsshare market news in hindishare market tipsshares newsstock market news today
Previous Post

आज से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन

Next Post

अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह, भारत यात्रा को बताया सुरक्षित

Writer D

Writer D

Related Posts

LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
hair
फैशन/शैली

लंबे बालों के लिए अप्लाई करें ये जेल, आजमाते ही दिखेगा असर

26/06/2026
Prickly Heat
फैशन/शैली

गर्मियों में घमौरियां से हैं परेशान, छुटकारा दिलाएंगे ये उपाय

26/06/2026
curd capsicum vegetable
Main Slider

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

26/06/2026
glowing skin
फैशन/शैली

फेस ग्लो के लिए करें इस फूल का इस्तेमाल, जानें फायदे

26/06/2026
Next Post

अमेरिका ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान न जाने की सलाह, भारत यात्रा को बताया सुरक्षित

यह भी पढ़ें

The entire family was found dead

थाने के सामने मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

22/11/2023
ipo flickr

IPO लॉन्च कर मालामाल हुई भारतीय कंपनियां, जानिए सालभर के आईपीओ का ब्यौरा

20/12/2020

एवोकाडो अनेक पोषक तत्वों से है भरपूर, जाने इसके फायदे

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version