• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज से खुलेगा करतारपुर कॉरिडोर, श्रद्धालुओं को इन नियमों का करना होगा पालन

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, धर्म, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Kartarpur Corridor

Kartarpur Corridor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिख श्रद्धालुओं के लिए आज बेहद खुशी का दिन है। क्योंकि आज से पाकिस्तान स्थित सिखों के बेहद पूजनीय तीर्थस्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब में बिना रोक-टोक भारतीय दर्शनार्थी फिर से जा सकेंगे। केंद्र सरकार ने सिख श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को करतारपुर कॉरिडोर खोलने का फैसला किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की।

करतारपुर गलियारा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के अंतिम विश्राम स्थल गुरुद्वारा दरबार साहिब, पाकिस्तान को पंजाब के गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ता है। कोविड-19 के प्रकोप के बाद मार्च 2020 से रुकी हुई तीर्थयात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती से तीन दिन पहले की गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘एक बड़ा फैसला जो लाखों सिख श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाएगा, नरेंद्र मोदी सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब गलियारे को फिर से खोलने का निर्णय किया है।’ गृह मंत्री ने कहा कि यह फैसला गुरु नानक देव जी और सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।’ गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्र 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा है और उन्हें विश्वास है कि यह कदम ‘देश भर में खुशी और उत्साह को और बढ़ाएगा।’

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया और कहा कि राज्य मंत्रिमंडल उस ‘जत्थे’ का हिस्सा होगा जो 18 नवंबर को पाकिस्तान में गुरुद्वारे का दौरा करेगा। चन्नी के अलावा, कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी केंद्र के इस कदम की सराहना की।

श्रद्धालुओं के लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है कि करतारपुर कॉरिडोर से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटों में कराए गए RT-PCR टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट और वैक्सीन सर्टिफिकेट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। करतारपुर गुरुद्वारे में भी पाकिस्तान के अन्य इलाकों की तरह वहां के कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना जरूरी होगा।

अपने जन्मदिन पर प्रवचन देते हुए संत को आया हार्ट अटैक, मंच पर ही हो गई मौत

भारत ने 24 अक्टूबर, 2019 को पाकिस्तान के साथ करतारपुर गलियारा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत, सभी धर्मों के भारतीय तीर्थयात्रियों को 4.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के माध्यम से साल भर वीजा मुक्त यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। नवंबर 2019 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस गलियारे का उद्घाटन किया था।

Tags: delhi newskartar corridornatoinal newsPakistanPrakash Parv
Previous Post

अपने जन्मदिन पर प्रवचन देते हुए संत को आया हार्ट अटैक, मंच पर ही हो गई मौत

Next Post

लाल निशान के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 142 अंक फिसला

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

करवा चौथ में चांद का इतना महत्व क्यों? जानें सूर्यदेव की पूजा न करने का कारण

27/10/2026
Main Slider

चक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकार

26/10/2026
Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता: सीएम धामी

26/10/2026
उत्तराखंड

गैरसैंण जाते समय आदिबद्री मंदिर पहुंचे सीएम धामी, की पूजा-अर्चना

26/10/2026
Next Post
Share Market

लाल निशान के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स भी 142 अंक फिसला

यह भी पढ़ें

nda notification

400 पदों के लिए जारी हुआ एनडीए परीक्षा का नोटिफिकेशन

30/12/2020
vijay rupani

सीएम रूपाणि कोरोना पॉजिटिव, रैली के दौरान मंच पर हो गए थे बेहोश

15/02/2021
mishti mukharjee

एक्ट्रेस मिष्ठी मुखर्जी की किडनी फेल होने से हुई मौत

05/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version