• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गरीबों को शीघ्र मिले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ : राजेन्द्र तिवारी

Writer D by Writer D
17/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य के गरीब व पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ शीघ्र मिलना चाहिए।

मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत गठित राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि योजना के अन्तर्गत समय सारिणी निर्धारित कर पात्र लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित कराया जाये।

इससे पूर्व बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अर्फोडेबुल रेण्टल हाउसिंग कॉप्लैक्सिस हेतु भारत सरकार द्वारा जारी किए गए एक्सप्रेशन ऑफ इण्टरेस्ट (ईओआई) के क्रम में इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन द्वारा प्रस्तुत जनपद प्रयागराज की 1112 आवासों की डीपीआर की स्वीकृति प्रदान की गई। योजना के अन्तर्गत भागीदारी में किफायती आवास घटक में प्रति आवास छह लाख रुपये (कैबिनेट द्वारा स्वीकृत) को लागू करने की स्वीकृति भी दी गई।

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत भागीदारी में किफायती आवास घटक के अन्तर्गत जनपद गाजियाबाद में उप्र आवास एवं विकास परिषद के माध्यम से प्राप्त निजी विकासकर्ता की 603 आवासों की नई परियोजना के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान किया गया।

आज तो अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी : स्वतंत्रदेव

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के भागीदारी में किफायती आवास घटक के अन्तर्गत स्वीकृत परियोजनाओं में तदर्थ आवंटन पत्र जारी किये जाने तथा योजना के अन्तर्गत एनुअल कैपिसिटी बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में बताया गया कि लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण (नया आवास) घटक में 20 जनपदों की 75 नगर निकायों में 73140 आवासों की डीपीआर को भी उप-समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है।

आज की बैठक में अपर मुख्य सचिव नगर विकास रजनीश दुबे एवं प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newsrajendra tiwariup news
Previous Post

पद्मविभूषण सम्मानित छन्नूलाल से मिले अखिलेश, सियासी गलियारे में मची हलचल

Next Post

मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी वाक्य करता है राष्ट्र भाव को पैदा : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Samuhik Vivah Samaroh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी परिवारों के लिए संबल बनी सामूहिक विवाह योजना

18/06/2026
11 world champion yoga players met CM Nayab Singh
राजनीति

हिसार की बेटी मधु सहित 11 विश्व विजेता योगासन खिलाड़ियों ने की मुख्यमंत्री से भेंट

18/06/2026
CM Bhagwant Mann is not in the controversial video
राजनीति

पंजाब के वित्त मंत्री का दावा, विवादित वीडियो में सीएम भगवंत मान नहीं

18/06/2026
Anand Bardhan
राजनीति

टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज

18/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कुछ लोग गाय का दूध पिएंगे और सड़क पर छोड़ देंगे, जब वह फसल का नुकसान करेगी तो दोष मुझे देंगे: सीएम योगी

18/06/2026
Next Post

मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी वाक्य करता है राष्ट्र भाव को पैदा : योगी

यह भी पढ़ें

Twinkle khanna

ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ट्रक के पीछे लगे फिल्म ‘मेला’ के पोस्टर की फोटो

17/11/2020
Neha Sharma

सात दिन में किया जाएगा 75000 शौचालयों का कायाकल्प: नेहा शर्मा

23/03/2023

लखनऊ विश्वविद्यालय में अंतिम वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं हुई शुरू

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version