Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमगोरखपुर

डीडीयू के पूर्व कुलपति के घर विजिलेंस का छापा

विजिलेंस टीम ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविवाद्यालय के पूर्व कुलपति और वर्तमान में मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेन्द्र प्रसाद के सरकारी घर व अन्यों ठिकानों पर बुधवार को छापा मारा है। यह छापेमारी रिश्तेदार की फर्म से नियम विरुद्ध खरीदारी पर हुई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह से ही कुलपति राजेन्द्र प्रसाद के गोरखपुर के तारामंडल रामगढ़ताल इलाके में स्थित निजी आवास और बाकी ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इसके पहले स्पेशल विजिलेंस कोर्ट ने सर्च वारंट जारी कर दिया था।

मगध यूनिवर्सिटी के कुलपति राजेन्द्र प्रसाद सिंह, निजी सचिव सुबोध कुमार समेत एक और शख्स पर केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पाटिलपुत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जितेंद्र कुमार और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर दिया।

सूत्रों की मानें तो स्पेशल विजिलेंस यूनिट की तीन टीमों ने छापेमारी की है। इसमें गोरखपुर स्थित पैतृक आवास और बोधगया में दो ठिकाने शामिल हैं। राजेंद्र प्रसाद के खिलाफ 20 करोड़ से अधिक की अवैध खरीदारी का आरोप है। ये खरीददारी उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी और वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति रहते की। बताया जा रहा है कि कुलपति ने अपने रिश्तेदार की एजेंसी से करोड़ों की अवैध खरीददारी की।

Related Articles

Back to top button