• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से टकराने वाला था अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट, ISRO ने उठाया ये कदम

Writer D by Writer D
18/11/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ISRO ने पिछले महीने एक बड़ी घटना होने से रोक दिया। असल में हुआ यूं कि चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहे अमेरिका के लूनर रीकॉनसेंस ऑर्बिटर ( NASA- LRO) और चंद्रयान-2 के बीच टक्कर होने वाली थी। दोनों अलग-अलग कक्षाओं में चक्कर लगा रहे थे, लेकिन एक जगह ऐसी आ रही थी, जहां पर LRO और चंद्रयान-2 की टक्कर हो जाती। ऐसी गंभीर स्थिति में इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के इंजनों को ऑन करके दूसरी कक्षा में भेजा।

वेदर डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जुलाई 2019 के बाद से चंद्रयान-2 जिसे इसरो CH2O भी बुलाता है, उसने कई मुसीबतें झेली हैं। सबसे बड़ी मुसीबत थी विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की हार्ड लैंडिंग और संपर्क टूटना। लेकिन इसका ऑर्बिटर आज भी चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा है और जरूरी सूचनाएं भेज रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेटा का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

पिछले महीने 20 अक्टूबर को इसरो और नासा दोनों को यह लगा कि चंद्रयान-2 ऑर्बिटर (CH2O) और नासा एलआरओ (NASA LRO) के बीच टक्कर हो सकती है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी अन्य ग्रह पर दो देशों के स्पेसक्राफ्ट आमने-सामने आने वाले थे। वैज्ञानिकों की गणना के मुताबिक इनके बीच की दूरी कम से कम 100 मीटर रहती। इतनी दूरी पर दो स्पेसक्राफ्ट अगर अलग-अलग दिशाओं में निकलते हैं, तो दोनों को प्रभाव पड़ता है। यह भी संभव था कि इनकी टक्कर हो जाती।

आपसी समझौते के तहत इसरो और नासा ने 18 अक्टूबर को अपने-अपने स्पेसक्राफ्ट की कक्षा को धीरे-धीरे बढ़ाना और घटाना शुरु किया। इसरो ने जब कक्षा बदल ली तो उसके बाद मिले डेटा के अनुसार अब नासा के LRO और चंद्रयान-2 (CH2O) में निकट भविष्य में किसी तरह के टक्कर की आशंका नहीं है। भविष्य में अगर ऐसी कोई आशंका बनती दिखी तो फिर से कक्षाओं में परिवर्तन किया जाएगा।

‘स्किन टू स्किन टच’: SC ने कहा- यौन इच्छा से छूना पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध

चंद्रयान-2 (CH2O) और नासा का LRO दोनों ही चंद्रमा की ध्रुवीय कक्षा (Polar Orbit) में चक्कर लगा रहे हैं। इनकी कक्षाओं में और इनकी दिशा में अंतर है लेकिन कभी-कभी दो स्पेसक्राफ्ट के बीच ऐसे टक्कर की आशंका बनी रहती है। दूसरे ग्रहों पर इस तरह का खतरा कम होता है क्योंकि वहां अभी इतने सैटेलाइट्स नहीं भेजे गए हैं। न ही इतने कभी हो पाएंगे। लेकिन यह खतरा अब धरती के ऊपर मंडरा रहा है।

धरती की लोअर अर्थ ऑर्बिट में 7500 से ज्यादा सैटेलाइट्स हैं। अगर इनकी कक्षाओं, दिशा और गति में जरा सी भी गड़बड़ी हुई तो बड़े हादसे हो सकते हैं। किसी दो सैटेलाइट की टक्कर से निकले कचरे से अन्य सैटेलाइट्स को नुकसान पहुंचने का डर बना रहेगा। इसलिए दुनियाभर की एजेंसी अपने-अपने सैटेलाइट्स के रास्तों, दिशा, गति और उनके मार्ग में आने वाली अन्य वस्तुओं की आशंकाओं पर नजर रखती हैं।

Tags: chandrayaan 2 orbiterISRONASANASA LRO
Previous Post

डबल मर्डर से थर्राया गांव, दो भाईयों की गोली मारकर हत्या

Next Post

वायुसेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट

Writer D

Writer D

Related Posts

Lalu Yadav
Main Slider

लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सुप्रीम राहत, जमानत रद्द करने से कोर्ट ने किया इनकार

14/07/2026
Days
Main Slider

वार के अनुसार काम करना होता है शुभ, मिलेगी सफलता

14/07/2026
cardamom
Main Slider

इस दर्द में आराम दे सकती है ये छोटी सी चीज

14/07/2026
onion-curd curry
Main Slider

अचानक आए मेहमानों के लिए बनाएं ये टेस्टी सब्जी, मिनटों में हो जाएगी तैयार

14/07/2026
Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Next Post

वायुसेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे पायलट

यह भी पढ़ें

Zika Virus

जीका वायरस पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर

02/11/2021
आतंकियों ने की हत्या

J&K : बडगाम में BDC चेयरमैन की आतंकियों ने की गोली मारकर हत्या

23/09/2020

दोस्ती करते वक्त मनुष्य को हमेशा इस बात का रखना चाहिए ख्याल

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version