• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सवारियों से भरी विक्रम पलटी, आधा दर्जन महिलाएं घायल

Writer D by Writer D
20/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, क्राइम
0
Road Accident

Road Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही आरओबी (रेलवे ओवर ब्रिज) के समीप एक सवारियों से भरी विक्रम गाड़ी शुक्रवार को अचानक सड़क किनारे पलट गई। जिसमें सवार आधा दर्जन से अधिक महिलाएं और बच्चिया घायल हो गईं।

सभी घायल अपने परिवार की एक बेटी के घर शादी समारोह में दावत खाने जा रहे थे। जिसमें पहुंचने में उन्हें देर हो गई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

चरवा थाना क्षेत्र के चपहुआ गांव निवासी मोबिना (50) पत्नी मोहम्मद अहमद के बेटी की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव में हुई थी। बेटी के घर शुक्रवार शादी समारोह था। मोमिना व उसके परिवार के अन्य सदस्य अतिया खातून पत्नी तनवीर अहमद, साजिया बेगम शान मोहम्मद, इकरा (5) पुत्री महफूज, शाहबाज़ पुत्र पप्पू, नजमा खातून पत्नी अज्ञात एवं अयमान (8) पुत्र मोहम्मद अहमद गाड़ी से दावत खाने जा रहे थे।

घर से निकलने में देरी के चलते पूरा परिवार बेटी के घर पहुंचने की जल्दी में था। घायल मोमिना ने बताया, विक्रम वाला गाड़ी तेजी से चला रहा था, उसे धीरे चलाने को कहा लेकिन रोड खाली देख स्पीड तेज कर दी। अचानक गाड़ी लहराकर पलट गई।

कोखराज पुलिस ने मुताबिक हादसे की सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंच राहत एवं बचाव कार्य किया गया। एम्बुलेंस के जरिये घायल महिलाओं एवं बच्चे बच्चियों को जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल चिकित्सक डॉ रणजीत लहरी ने बताया, घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी को मरहम पट्टी की गई है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Tags: accident newscrime newsKaushambi Newsup news
Previous Post

पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास विफल

Next Post

तेज रफ्तार ने ले ली दो लोगों की जान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

Karwa Chauth 2026: आज जरूर पढ़ें करवा चौथ की ये 3 व्रत कथाएं

29/10/2026
Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
क्राइम

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Next Post
Road Accident

तेज रफ्तार ने ले ली दो लोगों की जान

यह भी पढ़ें

Dead Body

युवक की लाश पेड़ से लटकी मिली, हत्या की आशंका

19/12/2021

CM पुष्कर ने शहीद जवान सोनित के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

14/10/2021
Rishabh Pant

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version