• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में कल बंद रहेंगी मांस की दुकानें, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
24/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जीवन पर्यन्त जीव हत्या बंद करने का प्रयास करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी साधु टीएल वासवानी की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर को सभी स्थानीय निकायों में पशुवधशाला और गोश्त की दुकाने बंद रखने का फैसला किया है।

अपर मुख्य सचिव रजनीश दुबे ने इस संबंध में बुधवार को एक शासनादेश सभी जिलाधिकारियों,नगर आयुक्त और मंडलायुक्तों को जारी किया है। उन्होने कहा कि अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले युग पुरूषों के जन्म दिवस और कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वो को अभय अथवा अहिंसा दिवस के रूप में मनाये जाने के उद्देश्य से महावीर जयंती, बुद्ध जयंती,गांधी जयंती और महाशिवरात्रि पर्व पर पशुवधशाला एवं गोश्त की दुकानों को बंद करने का निर्देश समय समय पर जारी किये गये हैं। इसी कड़ी में 25 नवंबर को साधु टीएल वासवानी के जन्मदिवस पर गोश्त की दुकानो बंद रखी जायेंगी।

गौरतलब है कि साधु वासवानी का जन्म हैदराबाद में 25 नवम्बर 1879 में हुआ था। वह संसारिक बंधनों को तोड़ कर भगवत भक्ति में रम जाना चाहते थे मगर मां के विशेष आग्रह के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। सांसारिक जगत में उन्हें टी. एल. वासवानी के नाम से जाना गया तो अध्यात्मिक लोगों ने उन्हें साधु वासवानी के नाम से सम्बोधित किया। उन्होंने 1902 में एम.ए.की उपाधि प्राप्त करके विभिन्न कॉलेजों में अध्यापन का कार्य किया फिर टी.जी.कॉलेज में प्रोफ़ेसर नियुक्त किए गए।

पीएम मोदी कल करेंगे जेवर इंटनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास

लाहौर के दयाल सिंह कॉलेज, कूच बिहार के विक्टोरिया कॉलेज और कलकत्ता के मेट्रोपोलिटन कॉलेज में पढ़ाने के पश्चात वे 1916 में पटियाला के महेन्द्र कॉलेज के प्राचार्य बने। उन्होने कलकत्ता कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में काम किया और उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े। उन्होने कई पुस्तकों की भी रचना की।

साधु वासवानी ने जीव हत्या बंद करने के लिए जीवन पर्यन्त प्रयास किया। जीव हत्या रोकने के बदले वे अपना शीश तक कटवाने के लिए तैयार थे। केवल जीव जन्तु ही नहीं उनका मत था कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं। 30 वर्ष की आयु में वासवानी भारत के प्रतिनिधि के रूप में विश्व धर्म सम्मेलन में भाग लेने के लिए बर्लिन गए। वहां पर उनका प्रभावशाली भाषण हुआ और बाद में वह पूरे यूरोप में धर्म प्रचार का कार्य करने के लिए गए। बंगाल के विभाजन के मामले पर उन्होंने सत्याग्रह में भाग ले कर सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। बाद में भारत की स्वतंत्रता के लिए चलाए जा रहे आन्दोलनों में उन्होंने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Tags: Lucknow Newsmeat shops closedup news
Previous Post

दरोगा भर्ती की परीक्षा देने गई युवती के साथ चलती कार में गैंगरेप

Next Post

जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं अखिलेश : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

beard
Main Slider

हीरो जैसी बियर्ड की है चाहत, तो आजमाए ये नुस्खें

28/06/2026
forehead
ख़ास खबर

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Bad Luck
Main Slider

इन चीजों का दिखना होता है बुरा समय आने का संकेत

28/06/2026
Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
Swatantradev

जिन्ना के रास्ते पर चल रहे हैं अखिलेश : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Plastic Containers

प्लास्टिक के डिब्बों पर लगे जिद्दी दाग होंगे साफ, ट्राई करें ये टिप्स

18/09/2025
कोरोना पर भारी पड़ी आस्था Faith heavy on Corona

कोरोना पर भारी पड़ी आस्था, 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

14/01/2021
Deepak

इस तरह से मंदिर में जलाएं दीपक, घर में होगी धन की बरसात

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version