• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक माह में संक्रमित महिला के करीब रहे अथवा मिले 170 लोग, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, सहारनपुर
0
Corona

Corona

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमण का हैरान कर देने वाला सामने आया है। एक महिला की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला की काउंसलिंग की तो पता चला कि पिछले एक माह में महिला अपने पति समेत करीब 170 लोगों से मिली अथवा साथ रही।

इतनी बड़ी संख्या सुनकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। अब इन सभी 170 लोगों की भी सैंम्पलिंग हुई है। इन लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि परिवार और कुटुंब के कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं।

मामला देवबंद थाना क्षेत्र के गांव अंबेहटा शेखा का है। यहां की रहने वाली 24 वर्षीय महिला 23 नवम्बर को सीएचसी पर पहुंची थी। महिला ने जो लक्षण बताए, उनके आधार पर महिला की कोरोना जांच की गई। डॉक्टर उस समय हैरान रह गए जब रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम महिला के गांव पहुंची तो पता चला कि पिछले एक माह में महिला करीब 170 लोगों के संपर्क में आई। इनमें कुछ लोग वह भी हैं, जो गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में भी शामिल हुए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने अब इन सभी की सैंपलिंग की है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अब इनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उन सभी को उनकी रिपोर्ट आने तक पूरी तरह से सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

कोविड के नए वैरिएंट से विश्व में चिंता, पीएम मोदी करेंगे उच्च अधिकारियों संग बैठक

अब देखना यह होगा कि महिला जिन 170 लोगों के संपर्क में आई है, उनमें से कितने लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है। अगर इनमें से कुछ लोगों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है, तो यह लापरवाही का एक बड़ा मामला साबित हो सकता है।

Tags: coorn in upcorona updatescorona virusCOVID-19Saharanpur newsup news
Previous Post

काल भैरव जयंती पर भूलकर भी न करें ये काम, शुरू हो जाएगा बुरा समय

Next Post

कक्षा तीन की छात्रा से प्रतिष्ठित स्कूल में हैवानियत, सफाई कर्मी ने किया घिनौना काम

Writer D

Writer D

Related Posts

Poison-Free Food
उत्तर प्रदेश

मेगा कैंपेन चलाकर घर-घर पहुंचाया जाएगा ‘जहर मुक्त भोजन’

17/06/2026
Jewellery Park
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का व्यापारियों को उपहार, मेरठ में 800 करोड़ से बनेगा ज्वैलरी पार्क

17/06/2026
Six women killed in horrific road accident
Main Slider

तेज रफ्तार ट्रैक्टर बने काल, छह महिलाओं की मौत

17/06/2026
Youth became emotional after receiving appointment letters from CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

सिर्फ आवेदन शुल्क के 400 रुपये खर्च हुए, न सिफारिश, न घूस: चयनित अभ्यर्थी

17/06/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केशव मौर्य ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर विशेष प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

17/06/2026
Next Post
misdemeanor

कक्षा तीन की छात्रा से प्रतिष्ठित स्कूल में हैवानियत, सफाई कर्मी ने किया घिनौना काम

यह भी पढ़ें

CM Yogi

हमने ढोलकर बजाकर माफिया को रसातल में पहुंचाया: योगी

24/04/2023
Flood increases people's problems

बाढ़ ने बढ़ाई लोगों की मुसीबत, घर खाली करना बनी मजबूरी

06/09/2020
Sattu ke laddu

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version