• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नक्सलियों ने उखाड़ा रेल ट्रैक, मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे हुए बेपटरी

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, क्राइम, झारखंड
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करमरी में नक्सलियों ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सरपंच पति बिरजू सलाम को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे दंतेवाड़ा के भांसी कमालूर के बीच झिरका वन क्षेत्र में नक्सलियों ने मालवाहक ट्रेन को निशाना बनाते हुए ट्रैक को उखाड़ दिया। रेल पटरी पर बैनर पोस्टर भी लगाए, जिससे किरंदुल से लौह अयस्क लेकर विशाखापट्टनम जा रही मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे बेपटरी हो गए।

फरसगांव पुलिस के मुताबिक नक्सलियों ने सड़क निर्माण के विरोध में इस घटना को अंजाम दिया। सड़क निर्माण में लगे एक जेसीबी को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद गांव के लोग दहशत में हैं। पुलिस ने शनिवार को बिरजू सलाम का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले की घटना में मालगाड़ी के इंजन समेत 19 डिब्बे बेपटरी हो गए। रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त होने और सिंगल लाइन होने की वजह से किरंदुल से जगदलपुर तक ट्रेन की आवाजाही बंद हो गई है। बैनर-पोस्टर में नक्सली शहीदों की स्मृति में 27 को मध्य भारत बंद का आह्वान किया गया है। साथ ही महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में इस बंद को सफल बनाने की अपील की गई है। पुलिस के अनुसार भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

कक्षा तीन की छात्रा से प्रतिष्ठित स्कूल में हैवानियत, सफाई कर्मी ने किया घिनौना काम

दंतेवाड़ा पुलिस सूत्रों के अनुसार हाल में हुए गढ़चिरौली मुठभेड़ के विरोध में बंद का आह्वान करते हुए नक्सलियों ने किरंदुल- विशाखापट्टनम रेल मार्ग को अपना निशाना बनाया है। इस घटना की सूचना मिलते ही भांसी थाना और डीआरजी के जवान घटनास्थल पहुंचे। रेलवे के कर्मचारी भी रात से मार्ग को बहाल करने में लगे हुए हैं। नक्सलियों ने इस बार ट्रैक को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मार्ग बहाल करने में दो दिन से ज्यादा सकता है।

Tags: crime newsJharkhand newsNational newsnaxalites attackednazalites
Previous Post

शादी के सीजन में सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका, कीमत 4,791 रुपये प्रति ग्राम

Next Post

CM योगी ने की मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड और हरा चारा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Main Slider

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा: मुख्यमंत्री

23/09/2026
Main Slider

यूपी के चार शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, ड्राइवर ही होगा अपनी कमाई का मालिक

23/09/2026
Next Post

CM योगी ने की मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड और हरा चारा

यह भी पढ़ें

फिर गरजा योगी का बुलडोजर, बसपा नेता की 50 करोड़ की इमारत को किया जमींदोज

30/03/2022
smugglers arrested

वाहन चेकिंग के दौरान दस लाख का गांजा बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

20/12/2020
Jeera Aloo

आज बनाएं ये स्पेशल सब्जी, मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

26/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version