• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सरकार में वसूली के लिए झोला लेकर निकलत थे लोग : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
28/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी की अखिलेश सरकार में मंत्री रहे विजय कुमार मिश्र, पूर्व मंत्री जयनारायण तिवारी, पूर्व आईएएस अशोक सिंह समेत अन्य नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भाजपा की जॉइनिंग कमेटी के चेयरमैन डॉक्टर लक्ष्मीकांत बाजपाई, उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी के टिकट पर श्री विजय मिश्र सदर गाजीपुर से 2012 में विधायक निर्वाचित हुए थे। जबकि जय नारायण तिवारी सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने तीन बार मंत्री रह चुके हैं। वह कांग्रेस में भी रहे हैं। छात्र जीवन से ही वह राजनीति करते आ रहे हैं।

इसके अलावा बसपा के मनोज दिवाकर, जाटव समाज से कानपुर के जगदेव कुरील, पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रतापगढ़ हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव, पूर्व संयुक्त सचिव राम शिरोमणि शुक्ला, बसपा धर्मेंद्र पांडे, बसपा से पूर्व विधायक मदन गौतम, अयोध्या से अभिमन्यु प्रताप सिंह, लखीमपुर से प्रसिद्ध डा. अखिलेश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इन सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह सभी नेता कठोर परिश्रम करने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने से हमारा संगठन और मजबूत होगा। 2022 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने के लिए काम करेंगे।

समाज की सेवा और विकास की राजनीति करती है भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास से प्रभावित होकर समाज के प्रतिष्ठित लोग आज भाजपा में शामिल हुए हैं। मैं प्रदेश अध्यक्ष के नाते सभी नेताओं का स्वागत करता हूँ। राजनीतिक दल का मात्र उद्देश्य होता है कि गरीब की सेवा करें और राज्य में विकास करना और गुंडागर्दी समाप्त करना।

देवरिया में बोले योगी: पर्चा लीक कराने वालों पर गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

देश और राज्य का दुर्भाग्य है कि वंशवाद की राजनीति करने लगे। संकुचित विचार लेकर दलों ने समाज, जाति और प्रदेश के विकास से भटक गए और अपने परिवार की चिंता करने लगे। सिर्फ भाजपा समाज की सेवा और विकास की राजनीति करती है। दलित, गरीब वंचित समाज की सेवा करते हैं। बाकी दल सिर्फ मैं और मेरा परिवार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने नेताओं के ज्वाइन करने और चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि संसदीय कमेटी फैसला करके टिकट देती है। भाजपा सभी जाति के लोगों को साथ लेकर चलती है। सभी जाति के लोग शामिल हो रहे हैं। टीईटी पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट पर कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में भ्रष्टाचार होता था, वसूली के लिए लोग झोला लेकर निकल पड़ते थे। योगी सरकार में पारदर्शिता के साथ भर्ती हुई है।

Tags: Dr. Dinesh SharmaLucknow NewsSwatantradev
Previous Post

देवरिया में बोले योगी: पर्चा लीक कराने वालों पर गैंगस्टर के तहत होगी कार्रवाई

Next Post

आजम खान से मिले शिवपाल, राजनीति गलियारे में हलचल तेज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
shivpal-azam khan

आजम खान से मिले शिवपाल, राजनीति गलियारे में हलचल तेज

यह भी पढ़ें

Horoscope

राशि के अनुसार जाने अपने पार्टनर का स्वभाव

23/01/2022
arrested

महिला समेत चार मादक तस्कर गिरफ्तार, आठ लाख का गांजा बरामद

03/03/2021
Mosque in Dhannipur Ayodhya

अयोध्या में मस्जिद की इमारत का डिजाइन तैयार, 2000 लोग अदा कर सकेंगे नमाज

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version