• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कान्हा नगरी में मिले चार विदेशी कोरोना संक्रमित, छाया धाम हुआ सील

Writer D by Writer D
29/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। वृंदावन नगर में तीन दिन के अंदर चार विदेशी नागरिकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग सोमवार शाम की है। सीएमओ डा. रचना गुप्ता ने वृंदावन के छाया धाम को सील कर दिया है तथा उनके संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू करवा दी है, वहीं वृंदावन में प्रवासी विदेशी नागरिकों को गाइडलाइन जारी की गई है।

सोमवार शाम स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनपद मथुरा में चार विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जो कि पिछले 10, 12 दिन पहले से शीतल छाया गिरधर आश्रम वृंदावन में टूरिस्ट वीजा पर ठहरे हुए थे उनकी आर टी पी सी आर जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें 27 नवम्बर को एक तथा 28 नवम्बर को दो तथा सोमवार 29 नवम्बर को एक और रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

इन सभी विदेशी नागरिकों को होम आइसोलेशन किया गया है तथा इनके संपर्क वाले 44 लोगों की सोमवार कांटेक्ट ट्रेसिंग एवं सैंपलिंग कराई गई है तथा जांच हेतु नमूने भेजे गए है एवं उस क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वृंदावन के छाया धाम परिसर को सील कर दिया गया है। विदेशी नागरिकों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

कई देशों तेजी से में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सतर्कता जरूरी : योगी

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विदेशी नागरिकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार, विदेश से घूमने आने वाले नागरिकों को अपनी कोरोना जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इसके अलावा पिछले दस दिनों की यात्रा के दस्तावेज दिखाने होंगे।

सोमवार देर शाम सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता ने बताया वृंदावन के आश्रम में सोमवार एक और विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। तीन दिनों में 4 विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। एडवाइजरी में सभी धर्मशाला, होटल और मंदिर के प्रबंधकों से कहा गया है कि विदेश से आने वाले नागरिकों की सैंपलिंग टेस्टिंग कराई जाए। वृंदावन के छाया धाम को फिलहाल सील कर दिया गया है।

Tags: corona in mathuramathura newsup news
Previous Post

कोरोना पाजीटिव पाए जाने वाले यात्रियों की होगी जीनोम सीक्वेंसी

Next Post

सीएम योगी ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को 31 दिसम्बर तक चालू करने का दिया निर्देश

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post

सीएम योगी ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे को 31 दिसम्बर तक चालू करने का दिया निर्देश

यह भी पढ़ें

Theft

शराब की दुकान से चोरों ने किए हाथ साफ, सीसीटीवी कैमरा व डिवाइस भी ले गए चोर

15/11/2021
arrested

सीएम योगी को अपशब्द बोलने वाला मनोनीत सभासद गिरफ्तार

31/01/2021
ak sharma

आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय: ऊर्जा मंत्री

25/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version