• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है : सीएम पुष्कर

Writer D by Writer D
30/11/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एनसीसी दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को 73वें स्थापना दिवस पर एन.सी.सी. निदेशालय घंघोड़ा में कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एनसीसी कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने 15 एन.सी.सी कैडेटों, 6 ए.एन.ओ, 4 पी आई स्टाफ (जे.सी.ओ, एन.सी.ओ ) एवं तीन सिविल स्टाफ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनसीसी एक संगठन से ज्यादा एक मिशन है, जिसका उद्देश्य है देश की युवाशक्ति में अनुशासन, दृढ़ निश्चय निर्धारण और राष्ट्र के प्रति निष्ठा को मजबूत करना है। आज यह देख कर बेहद हर्ष की अनुभूति हो रही है कि एनसीसी अपने इन लक्ष्यों को प्राप्त कर रही है। एनसीसी देश के युवाओं को उनकी वास्तविक क्षमता का अनुभव करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। एनसीसी का एक गौरवपूर्ण इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा कि देश के लिए एनसीसी कैडेट्स के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के किसी भी हिस्से में यदि कभी कोई संकट आया, कोई आपदा आई या कभी सामान्य जनजागरण का ही कोई कार्य हो, एनसीसी के कैडेट्स हमेशा पूरे समर्पण भाव से मौके पर मौजूद रहे है। यह न केवल संगठन बल्कि हमारे लिए भी गर्व करने वाली बात है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों ही एनसीसी कैडेट्स रहे हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एनसीसी के पूर्व छात्र संघ का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री लगातार हमारी सेनाओं के सशक्तिकरण का कार्य कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि आने वाले समय में 1 लाख नए कैडेट तैयार किए जाएं, जिनमें से एक तिहाई युवतियां होंगी। सरकार की योजना सीमावर्ती इलाकों में एनसीसी के कार्यक्षेत्र को और अधिक बढ़ाने की भी है।

पहले देश में बम फटते थे, आज आतंकी पाकिस्तान से बाहर नहीं निकलते : स्वतंत्रदेव

एन.सी.सी. के अपर महानिदेशक मेजर जनरल पीएस दहिया ने कहा कि उत्तराखण्ड वीर सैनिकों का प्रदेश है। उत्तराखण्ड के लोगों का सेना में शामिल होना न केवल रोजगार है, इससे भी बढ़कर एक परंपरा है। एनसीसी संगठन भी उनकी वीरता और समर्पण से प्रेरित होते हैं।

इस अवसर पर ब्रिगेडियर एसएस डड्वाल, रवीन्द्र गुरूंग, एनएस ठाकुर, वीके तोमर, कर्नल रमन अरोड़ा, कर्नल जेबी क्षेत्री, लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल चौहान, एल.बी.मल्ल, समीर सक्सेना, हरीश डबराल, एनके उनियाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Previous Post

पहले देश में बम फटते थे, आज आतंकी पाकिस्तान से बाहर नहीं निकलते : स्वतंत्रदेव

Next Post

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Four arrested in cashier murder case
क्राइम

कैशियर हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

09/07/2026
Bhupesh-Charanjeet
Main Slider

प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद पंजाब कांग्रेस में डैमेज कंट्रोल शुरू

09/07/2026
Saurabh Joshi
राष्ट्रीय

चंडीगढ़ बनेगा और भी फिट! ‘मिशन हेल्दी भारत’ के स्वागत में उतरे मेयर सौरभ जोशी

09/07/2026
Ravneet Bittu
Main Slider

रवनीत बिट्टू ने ‘सतलुज’ के दावों पर उठाए सवाल, दादा के रोल पर दिया जवाब

09/07/2026
Pimples
Main Slider

बारिश के मौसम में पनपने लगती हैं पिंपल की समस्या, इन उपायों से पाएं छुटकारा

09/07/2026
Next Post
Subrata Roy

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय समेत 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें

Woollen Clothes

धीमी हो चुकी हैं सर्दियों की शुरुआत, ऊनी कपड़ों को निकाल इस तरह करें सफाई

15/02/2025
Dhoni started his entry in international cricket

जानिए धोनी ने कैसे शुरू किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री

16/08/2020
cm dhami

पर्यटन की आड़ में अवैध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं: सीएम धामी

06/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version