• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पौड़ी और अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक धरोहर : सीएम धामी

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में पौड़ी और अल्मोड़ा दोनों हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यहां के विकास, धरोहरों को संजोए जाने, इतिहास को संरक्षित रखने के लिए जो भी जरूरी होगा, सरकार उसे निश्चित रूप से पूर्ण करेगी।

सीएम ने कहा कि सरकार ने राज्य के प्रत्येक शहर को हेली सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए सरकार ने एवीएशन टर्बो फ्यूल पर 18 फीसदी वैट घटाया है, जिससे यहां सस्ती हेली सेवा मिल जाएगी। कहा हेलीपैड का निर्माण का जल्द मंडल मुख्यालय पौड़ी में हेली सेवा से जोड़ लिया जाएगा।

बुधवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंडल मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने त्रि-स्तरीय पंचायतों को मजबूत करने का काम किया है। खेल नीति-2021 के तहत प्रदेश के प्रत्येक प्रतिभावान खिलाड़ी को खेल सुविधाएं, रहने-खाने- ठहरने की व्यवस्थाएं व नौकरी का प्रावधान किया गया है।

सीएम ने कहा कि प्रदेश के मुख्य सेवक की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही लगातार देवस्थानम बोर्ड को वापस लिए जाने के लिए हर स्तर पर मांग उठ रही थी। इस पर उच्च स्तरीय समिति, कैबिनेट समिति की रिपोर्ट के बाद जनहित, चारधाम के हित में इस एक्ट को वापस लेने का निर्णय लिया है। भविष्य में अच्छी व्यवस्था कैसे बने इस पर विचार किया जाएगा।

एड्स के बारे में जागरूकता आवश्यक : सीएम पुष्कर

उन्होंने कहा प्रदेश सरकार महालक्ष्मी योजना के तहत शिशु व माता के लिए प्रोत्साहन दे रही है। वात्सल्य योजना के तहत कोविडकाल में अनाथ हुए बच्चों के लालन-पालन की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार ने की है। इन बच्चों के 21 वर्ष पूर्ण होने पर 5 फीसदी क्षतिज आरक्षण का प्रावधान भी किया है। युवाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सारी प्रक्रिया एक जगह पर पूर्ण की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सेना, अर्द्ध सैनिक बलों में जाने के इच्छुक युवाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर स्वस्थ्य युवा-स्वस्थ उत्तराखंड के तहत जिम की स्थापना करेंगे। इसके लिए 95 ब्लाकों में एक-एक बनाए जाने के बाद पंचायत स्तर पर बनाए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन योगंबर पोली ने किया।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, विधायक लैंसडाउन महंत दलीप रावत, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाध्यक्ष भाजपा संपत रावत, महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल, प्रदेश मंत्री भाजयुमो डा. सुधीर जोशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रजना बुटोला, प्रमुख कल्जीखाल बीना राणा, कोट पूर्णिमा नेगी आदि मौजूद रहे।

Tags: CM PushkarUttrakhand News
Previous Post

हरित, श्वेत और नीली क्रांति की बदौलत सब्ज़ियों-फलों में भारत का विश्च में दूसरा स्थान : राजेन्द्र परोडा

Next Post

ड्रग्स माफिया तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post

ड्रग्स माफिया तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

यह भी पढ़ें

Black heads

ब्लैकहेड्स से इन उपायों से पाएं निजात

13/07/2025
suresh khanna

विपक्ष सिर्फ सरकार के कार्यों में कमी ढूंढने का प्रयास करता है : सुरेश खन्ना

12/05/2021
Burnt

मुस्लिम दोस्त ने निभाया याराना हिंदु दोस्त की चिता को दी मुखाग्नि

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version