• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में पहली बार गुण्डों-बदमाशों को अपनी जगह पता चली : स्वतंत्र देव

Writer D by Writer D
02/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सैदपुर भारतीय जनता (भाजपा) के कार्यकर्ता शुद्ध रुप से राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करते हैं। पार्टी का एक-एक नेता राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र को एक करने के लिए अपनी शहादत तक दे दी।

यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वाराणसी कमिश्नरी के सभी जनपदों तथा भाजपा संगठन के गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, वाराणसी महानगर, जौनपुर और मछलीशहर जनपदों के विधानसभा चुनाव प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए सैदपुर में कही।

उन्होंने कहा की प्रदेश में पहली बार गुंडों बदमाशों को योगी आदित्यनाथ की सरकार में अपनी जगह पता चली है। भाजपा ने बहुत ही त्याग तपस्या की है, जिसका परिणाम है कि पार्टी यहां तक पहुंची है। कभी हम दो हमारे दो कह कर हमारे कार्यकर्ताओं-नेताओं पर तंज कसे जाते थे। हमें उस अहसास को भूलना नहीं है। हमारी पार्टी परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद, साम्प्रदायवाद पर विश्वास नहीं करती बल्कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीयता और भारत माता के सम्मान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। आगे भी राष्ट्र निर्माण के काम निर्बाध रूप से चलते रहें, इसके लिए एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है।

कहा कि योगी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से गरीब, वंचित एवं समाज के पिछड़ों, दलितों समेत समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा-बसपा-कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष ने अब तक जनता को केवल ठगने का काम किया है और जनता को धोखा दिया है। राजनीति हमारे दल के लिए व्यापार नहीं है, हमारे लिए मिशन है। ये सारे दल ट्रस्ट चलाते हैं, इनकी कोई विचारधारा नहीं है। जबकि हमारी पार्टी राष्ट्रवाद की विचारधारा के लिए काम करती है। जिससे समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति को सम्मान मिले, उसको रहने को छत मिले, हर जन कल्याणकारी योजनाओं से वह लाभांवित हो सके और आने वाले 2024 तक हमारी सरकार का संकल्प है कि हर घर नल के माध्यम से सबको साफ पीने का पानी मिले और कोई भी गरीब परिवार बिना छत के न रहे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की अगली सुनवाई 14 दिसंबर को

सैदपुर के द्वारिका पैलैस में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने अपने राजनीतिक अनुभवों तथा तमाम वृतांत साझा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि हमारी पार्टी विजय लक्ष्य को कैसे प्राप्त करे इसके लिए कार्यकर्ता को तैयार रहना है। बूथ प्रबंधन हमारी पार्टी के लिए चुनाव प्रणाली में सबसे मजबूत स्तंभ है, और इसी को आधार बनाकर हमारी पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता एक बार फिर विधानसभा की 403 सीटों पर काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में चुनाव प्रबंधन से संबंधित सभी विषयों की समीक्षा करते हुए एक एक कार्यकर्ता से कार्यक्रम और अभियानों की जानकारी ली और उन्हें जी जान से जुटने का आवाह्न किया और कहा कि कर्मठता और निष्ठा से कार्य करने से ही मनुष्य में नेतृत्व विकसित होता है।

Tags: Lucknow Newsswatantra dev
Previous Post

POCO M3 के धमाके के बाद उड़े चीथड़े, कंपनी ने कही ये बात

Next Post

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को भय मुक्त माहौल दिया है : आशुतोष टंडन

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Amrit Sarovar
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के नेतृत्व में चला सबसे बड़ा जल संरक्षण अभियान, देश के 27% अमृत सरोवर यूपी में

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व और कौशल विकास से जोड़ने पर जोर, मयूर दीक्षित ने दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post

भाजपा सरकार ने व्यापारियों को भय मुक्त माहौल दिया है : आशुतोष टंडन

यह भी पढ़ें

ganesh chaturthi

Ganeshotsav 2021: गणेश जी के छठे अवतार हैं लंबोदर

14/09/2021
Bhima Army Chief Chandrashekhar

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने SP को दी नसीहत, कहा- सरकार चली जायेगी, नौकरी यहीं करोगे

21/12/2020
kanwariyas

सड़क हादसे में पुलिस कर्मी समेत नौ की मौत, 13 घायल

21/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version