• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जो जिन्ना का सम्मान करेगा उसे जनता कभी माफ नहीं करेगी : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
06/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विपक्ष क्या चाहता है कि हिन्दू मुसलमान आपस में लडे़ ? क्या आप दंगा कराना चाहते हैं ? योगी के शासन मे हिन्दू मुसलमान दोनों मिलकर गरीबी से लडे़ंगे। जो देश का बंटवारा करके हिदुस्तानियों का कत्ले आम कर ट्रेनों से शव भेजने वाले जिन्ना का सम्मान करता है, क्या उसे वोट देना चाहिए ? धरती माँ की कसम है जो जिन्ना का सम्मान करेगा, उसे जनता कभी माफ नही करेगी।

उक्त बातें प्रयागराज करछना विधानसभा के करेहा बाग में सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह ने विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में श्री राम के लिए हाथ नहीं उठाएगी़, वह जिन्ना के लिए हाथ उठाएगी। ऐसे लोगों को क्या आप मतदान करेंगे। ये चुनाव जाति पांति के लिए नहीं, ये चुनाव राष्ट्र की खुशहाली और देश को मजबूत करने के लिए है। यह चुनाव राष्ट्रवाद के लिए है। मोदी और योगी गरीबों की आत्मा से सम्मान करते हैं। प्रदेश में गरीबों के 42 लाख से अधिक पक्के मकान बनाएं जा चुके हैं। आगामी 2024 तक सभी गरीबों के पक्के मकान हो जायेंगे। घर घर शौचालय निर्माण करवाया जा रहा है। घर घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। गरीबों को इलाज के लिए पांच लाख का आयुष्मान भारत कार्ड से अपना इलाज करवा रहे हैं। विपक्ष के समय में बिजली के लाले पड़े थे और बिजली के बिल देख लोगो को पसीने आ जाते थे। लेकिन योगी सरकार मे 18 से 23 घंटे तक बिजली मिल रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले गुंडों माफियाओं के लिए पुलिस सड़कों पर झाड़ू लगाती थी। गुंडों के कहने पर ठेका मिलता था। लेकिन वहीं आज योगी सरकार में प्रदेश की पुलिस गुंडों माफियाओं को जेल में ठूंस रही है। दलित शोषित गरीब पहले बैंक में जानें से घबड़ाते थे आज केन्द्र व प्रदेश सरकार ने सभी का बैंक में खाता खुलवाया और गरीब भी बचत करने लगे। उन्होंने कहा कि सायकिल और हाथी पर लक्ष्मी नहीं आती है, कमल के फूल पर ही लक्ष्मी आती है। इसलिए आप लोग कमल के फूल खिलाए। विकास रूपी लक्ष्मी को घर लाए।

श्री सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने पूरे देश का एकीकरण कर दिया लेकिन नेहरू की वजह से जम्मू कश्मीर का एकीकरण नहीं किया जा सका। नेहरू की सरकार में वहां तिरंगा भी लेकर चलना राष्ट्र दोह था। जम्मू कश्मीर में आजादी के पहली बार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे वर्तमान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां पर तिरंगा फहराने का काम किया था।

कांग्रेस की फायरब्रांड शबाना खंडेलवाल बीजेपी में शामिल, स्वतंत्रदेव ने दिलाई सदस्यता

सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रदेश अध्यक्ष की शालीनता की तारीफ कर करछना मे भी कमल खिलाने की अपील की। जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथियों, पदाधिकारियों का स्वागत किया और यमुनापार में विकास की बात दोहराई।

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, जिला प्रभारी ओंकार केशरी, कार्यक्रम संयोजक ज्ञान सिंह पटेल जिला, कार्यक्रम सह संयोजक जिला महामंत्री राजेश शुक्ल, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, विधायक बारा डॉ.अजय कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पियूष रंजन निषाद, पूर्व विधायक दीपक पटेल, डॉ. भगवत पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमाकांत विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, सह मीडिया प्रभारी राम कुमार शर्मा, सुभाष सिंह पटेल, अरुण कुमार सिंह आदि ने बड़ी माला, पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Tags: Prayagraj NewsSwatantradevup news
Previous Post

कांग्रेस की फायरब्रांड शबाना खंडेलवाल बीजेपी में शामिल, स्वतंत्रदेव ने दिलाई सदस्यता

Next Post

आग में जलकर एक ही परिवार के तीन मासूमों की दर्दनाक मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नंदा राजजात और 2027 कुंभ की तैयारी पर CM धामी का फोकस

19/05/2026
Bageshwar
राजनीति

मुख्यमंत्री धामी की सोच है कि विकास की रोशनी प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचे: डॉ. आर. राजेश कुमार

19/05/2026
CM Dhami
राजनीति

उत्तराखंड के 13 जिलों को ₹1018 करोड़ की सौगात, जिला योजना के लिए धामी सरकार ने जारी किया बजट

19/05/2026
Vladimir Putin
Main Slider

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में आएंगे भारत: BRICS शिखर सम्मेलन 2026 में होंगे शामिल

19/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
Next Post
fire

आग में जलकर एक ही परिवार के तीन मासूमों की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें

Henna

मेंहदी में मिलाकर लगाए ये, बाल बनेंगे खूबसूरत

22/02/2026
Bikaru kand

बिकरू में नहीं दिखा ‘बाबा का बुलडोजर’ का असर

11/03/2022
Mokshada Ekadashi

परिवर्तनी एकादशी पर बन रहे हैं 3 शुभ संयोग, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

13/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version