• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी दुकान बंद करके घर जा रहे सपा बूथ अध्यक्ष को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पूरा घटना बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास की है। भटगवा गांव निवासी सपा बूथ अध्यक्ष शौकत अली (34 साल) पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों ने घायल बूथ अध्यक्ष शौकत अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुट गई है। वहीं सरेआम हुई गोलीकांड की घटना से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया है कि सुबेहा थाना क्षेत्र के भटगवा गांव के रहने वाले शौकत अली बाइक पर पीछे बैठे हुए थे और इनका साथी महेश बाइक चला रहा था। ये टेलरिंग का काम करते थे। दुकान बंद करके घर जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने इन्हें पीछे से गोली मार दी।

सुबह-सुबह जिज्ञासा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची चीख-पुकार

घायल होने के बाद उन्हें सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। तहरीर प्राप्त हो गई है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Tags: barabanki newscrime newssp booth presidentup news
Previous Post

सुबह-सुबह जिज्ञासा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची चीख-पुकार

Next Post

वसूली मामला में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव से ईडी की पूछताछ शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : सीएम योगी

07/10/2026
Kisan Credit Card
उत्तर प्रदेश

डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

07/10/2026
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
IPS Transfer
उत्तर प्रदेश

उप्र में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 12 जिले के पुलिस कप्तान बदले

07/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

दीपोत्सव-2026 में दमकेगी रामनगरी, प्रमुख मार्गों से घाट तक दिखेगी आस्था की भव्य तस्वीर

07/10/2026
Next Post
ED

वसूली मामला में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव से ईडी की पूछताछ शुरू

यह भी पढ़ें

LPG Gas cylinder

घरेलू गैस पर सब्सिडी खत्म कर रही मोदी सरकार?

02/10/2020
cm dhami

अमृत महोत्सव में हम सब मिशन कर्मयोगी के तहत अपना काम करें: धामी

27/06/2022
BJP-JDU

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

20/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version