• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुबह-सुबह जिज्ञासा हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मरीजों में मची चीख-पुकार

Writer D by Writer D
07/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद में गांधी नगर कालोनी में स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के आग लग गई। हादसे के समय अस्पताल में करीब 50 मरीज और उनके तीमारदार भी मौजूद थे। अचानक लगी आग से हड़कंप मच गया। घटना गांधीनगर में स्थित डॉ. सीपी सिंह के जिज्ञासा नर्सिंग होम की है। तीन मंजिला अस्पताल के भूतल पर तड़के करीब चार बजे अचानक आग लगी। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फायर ब्रिगेड ने अस्पताल में फंसे मरीजों और उनके तीमारदारों को रेस्क्यू किया। आग की वजह से पूरा हॉस्पिटल जलकर राख हो गया है।

जिज्ञासा नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि तीन मंजिला अस्पताल के दरवाजे पर बिजली का मीटर लगा था। रात में ढाई बजे मीटर से कुछ चिंगारी निकलनी शुरू हुई थीं। रात में 3 बजे मीटर से निकली ये चिंगारी अस्पताल के दरवाजे पर खड़ी बाइकों पर गिरने लगीं। इसकी चपेट में आकर बाइकों में आग लग गई। रात होने की वजह से जब तक आग पर ध्यान गया तब तक अस्पताल का भूतल भी आग की चपेट में आ गया।

तड़के 4 बजे अस्पताल से आग की लपटें उठने लगीं। डॉ. सिंह ने बताया कि तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते अस्पताल के बाकी फ्लोर पर भी फैल गई। उन्होंने बताया कि अस्पताल के फायर एक्जिट से मरीजों और उनके तीमारदारों को बाहर निकाला गया। डॉ. सिंह का कहना है कि किसी भी मरीज या उसके तीमारदार को आग से नुकसान नहीं पहुंचा है।

सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, बोले- समस्याओं का तुरंत होगा समाधान

अस्पताल में तड़के 4 बजे जब आग की लपटें उठना शुरू हुईं, उस समय मरीज और उनके तीमारदार नींद में थे। अचानक अस्पताल को आग की लपटों से घिरा देख मरीजों और उनके तीमारदारों में हड़कंप मच गया। शोर गुल और चीख पुकार के बीच मरीजों को रेस्क्यू करने का काम फायर ब्रिगेड और पुलिस ने शुरू किया। एक – एक करके सभी मरीजों को अस्पताल से सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया। इन सभी को एक अन्य नर्सिंग होम में शिफ्ट किया गया है।

CFO (चीफ फायर ऑफिसर) मुकेश कुमार ने बताया अस्पताल में आग की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 28 मरीजों और तीमारदारों व हॉस्पिटल स्टाफ के 16 लोगों को रेस्क्यू किया है। सभी मरीजों और तीमारदारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Tags: crime newsfire in Jigyasa HospitalMuradabad newsup news
Previous Post

सीएम योगी ने सुनी लोगों की फरियाद, बोले- समस्याओं का तुरंत होगा समाधान

Next Post

सपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
Murder

सपा बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Death Penality

नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आठ दोषियों को मौत की सजा

15/12/2020

पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, यहां चेक करें अपने शहर के रेट

03/01/2021
general bipin rawat

भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ का बड़ा बयान

24/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version