• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दुष्कर्म के दोषी को 10 वर्ष की कैद की सजा

Writer D by Writer D
08/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सोनभद्र
0
Imprisonment

Imprisonment

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चार वर्ष पूर्व शौच के लिए गई बालिका के साथ दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी श्याम बिहारी जायसवाल को 10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता ने 11 जुलाई 2017 को थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 10 जुलाई 2017 को शाम के समय शौच के लिए अपनी चचेरी बहन के साथ घर से करीब 500 मीटर दूर गई थी। जहां पर पहले से ही घात लगाकर बैठे कोन थाना क्षेत्र के हर्रा टोला सलैयाडीह गांव निवासी श्याम बिहारी जायसवाल पुत्र प्रभु जायसवाल ने जबरन उसे पकड़ लिया और मुंह बंद करके झाड़ी में लेजाकर दुष्कर्म किया।

शोरगुल की आवाज सुनकर मौके पर चचेरी बहन, भाई एवं अन्य लोग आ गए तब तक श्याम बिहारी मौके से भाग गया। इस तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म के साथ ही पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर लिया। विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी श्याम बिहारी जायसवाल को 10 वर्ष की कैद एवं 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता दिनेश अग्रहरि एवं सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Tags: crime newssonbhadra newsup news
Previous Post

10 हजार रुपये के इनामी बदमाश गिरफ्तार

Next Post

महाकौशल एक्सप्रेस में व्यापारी के पास से बरामद हुए एक करोड़ से अधिक की रकम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

आईटीआई प्रवेश के पांचवें चरण की प्रक्रिया शुरू, 11 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
Next Post

महाकौशल एक्सप्रेस में व्यापारी के पास से बरामद हुए एक करोड़ से अधिक की रकम

यह भी पढ़ें

Road Accident

साइकिल सवार युवक की डंपर से कुचलकर मौत, परिजनों ने हाइवे किया जाम

21/04/2021
FASTag

अब एक्सप्रेसवे पर ओवरस्पीडिंग पड़ेगी भारी, FASTag अकाउंट से फाइन पैसे काटने की बन रही है योजना

31/07/2023
Pakistan High Commission

भारत का PAK पर सख्त एक्शन, हाई कमीशन में तैनात अफसर 24 घंटे में होगा देश से बाहर

13/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version