• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

2015 में भी क्रैश हुआ था CDS बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर, तब जिंदगी की हुई थी जीत

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को भारतीय वायु सेना के एक हेलिकॉप्टर के क्रैश हो जाने की वजह से चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य रक्षाकर्मियों का निधन हो गया।

भारतीय वायुसेना के उस MI-17 हेलिकॉप्टर में कुल 14 लोग सवार थे, जिसमें सिर्फ एक की जान (ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह) बची है लेकिन उनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दें कि आज से करीब 6 साल पहले 2015 में भी जनरल बिपिन रावत को लेकर उड़ान भर रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश कर गया था लेकिन उस समय वो बाल-बाल बच गए थे। उस वक्त वे लेफ्टिनेंट जनरल (एलजी) के रूप में सेना में कार्यरत थे।

खबरों के मुताबिक, साल 2015 में 3 फरवरी को जनरल रावत सेना के तीन जवानों के साथ एक चीता हेलिकॉप्टर में सवार थे। नगालैंड में दीमापुर जिले के रबगापहाड़ हेलीपैड से उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हेलिकॉप्टर ने उड़ान भरी ही थी कि इंजन जमीन से करीब 20 फुट की ऊंचाई पर बंद हो गया था, जिस वजह से हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि इस घटना में उस चीता हेलिकॉप्टर पर सवार लोगों को मामूली चोट ही आई थी।

हेलिकॉप्टर हादसे में पंजाब का लाड़ला भी हुआ शहीद, गांव में छाया मातम

बता दें कि बुधवार को जनरल रावत कोयंबटूर के पास सुलूर में वायुसेना अड्डे से वेलिंगटन में डिफेंस स्टाफ कॉलेज में कार्यक्रम में शामिल होने वायुसेना के एमआई-15 हेलिकॉप्टर से निकले थे।

इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और एक भारतीय वायुसेना के पायलट सवार थे। घटना के चश्मदीद ने बताया कि उसने हेलिकॉप्टर को पेड़ों से टकराते हुए धरती पर गिरते हुए देखा, जिसके बाद वह आग के गोले में तब्दील हो गया था।

भारतीय वायुसेना ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी गुरुवार को इस घटना पर संसद को संबोधित करेंगे और दोनों सदनों में जवाब देंगे।

Tags: Bipin Rawatcds bipin rawatdelhi newskunnur newsmi-17v5 helicopterrip bipin rawatsulur newstamilnadu news
Previous Post

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

Next Post

कोहली नहीं छोड़ रहे थे कप्तानी, BCCI ने दिया 48 घंटे का वक़्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Cucumber Face Pack
Main Slider

चेहरे पर लगाएं ये स्पेशल फेस पैक, निखार देख हर कोई पूछेगा सीक्रेट

05/07/2026
Jewellery
Main Slider

वर्क प्लेस में इस तरह की ज्वेलरी करें कैरी, दिखेंगी अट्रेक्टिव

05/07/2026
Partner
Main Slider

ये संकेत इशारा करते है की आपका पार्टनर है मतलबी

05/07/2026
Tulsi
Main Slider

इस दिशा में न लगाएं तुलसी, परिवार पर खड़ा हो जाएगा संकट

05/07/2026
Paneer Roastie
Main Slider

नाश्ते में कुछ नया आजमाने की सोच रहे हैं तो ये डिश है बेस्ट, स्वाद में लगाएगा जोरदार तड़का

05/07/2026
Next Post
Kohli

कोहली नहीं छोड़ रहे थे कप्तानी, BCCI ने दिया 48 घंटे का वक़्त

यह भी पढ़ें

murder

बारात में गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

04/05/2022
Firing

TMC नेता सहित तीन लोगों को गोलियों से भूना, जांच में जुटी पुलिस

07/07/2022
cm yogi in unnao

भारत को वैश्विक मानचित्र पर नया सम्मान दिलाने की नई कामना का नाम है ‘वैक्सीन वार’: योगी

09/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version