• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेलिकॉप्टर हादसे में पंजाब का लाड़ला भी हुआ शहीद, गांव में छाया मातम

Writer D by Writer D
09/12/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए सैन्य हेलिकॉप्टर हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया है। इस हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत समेत देश के 13 जांबाज बेटों की जान चली गई, जिसमें पंजाब के तरनतारन के रहने वाले नायक गुरसेवक भी शामिल हैं।

सेना में नायक के पद पर तैनात गुरसेवक सिंह पंजाब के सीमावर्ती गांव दोदे सोढियां के रहने वाले थे। 30 साल के गुरसेवक सिंह की शहादत की खबर मिलते ही दोदे सोढियां में शोक की लहर दौड़ गई।

गुरसेवक सिंह दो बच्चों के पिता थे। उनकी शहादत की खबर मिलते ही गांव के सरपंच गुरबाज सिंह परिवार के पास पहुंचे। गुरसेवक के परिवार को उसके शहीद होने की आधिकारिक जानकारी सेना की तरफ से जिले के डीसी ने रात में करीब 9:45 बजे दी।

नायक गुरसेवक सिंह के पिता काबल सिंह बेटे के शहीद होने की जानकारी मिलते ही सुध-बुध खो बैठे। खेमकरण के विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने परिवार के साथ दुख व्यक्त करते हुए बताया कि गुरुवार को नायक गुरसेवक सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, डीसी कुलवंत सिंह, एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने नायक गुरसेवक सिंह के परिवार के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया।

संजय गांधी सहित कई दिग्गजों ने विमान हादसे में गंवाई थी जान

बता दें कि जिस हेलिकॉप्टर से यह हादसा हुआ, उस MI-17 V5 को भारतीय वायुसेना का काफी ताकतवर हेलिकॉप्टर माना जाता है। हेलिकॉप्टर MI-17V5 आधुनिक तकनीकों से लैस है। यह हेलिकॉप्टर वायु सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा भी रहा है।

यह विमान विश्व के सबसे आधुनिक हेलिकॉप्टरों में से एक है। इसकी तैनाती सेना और आर्म्स ट्रासपोर्ट में भी की जा सकती है। सर्च ऑपरेशनों, पेट्रोलिंग, राहत और बचाव अभियानों में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

इस हेलिकॉप्टर की अधिकतम रफ्तार 250 किमी/घंटा है। यह 6000 मीटर की अधिकतम ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम है। एक बार ईंधन भरने के बाद यह 580 किलोमीटर की दूरी तय करता है।

Tags: Bipin Rawathelicopter crashMi-17V5 helicopter crash. punjab newsNational news
Previous Post

मोटे होने के डर से स्वादिष्ट लड्डुओं को मत कहे न, बनाए ये हेल्थी पोहे के लड्डू

Next Post

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
पंजाब

पंजाब में रुका युवाओं का विदेश पलायन? CM मान बोले- अब यहीं मिल रहा रोजगार

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Next Post

दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

यह भी पढ़ें

7 नाबालिक बाल श्रमिकों का चिन्हांकन कर 6 दुकानदारों को नोटिस जारी

09/04/2025
Alexei Navalny

विपक्षी नेता हिरसत में, अधिकारियों पर लगा जहर देकर मारने का आरोप

18/01/2021
Murali Manohar Joshi

मुरली मनोहर जोशी ने बाबरी विध्वंस में शामिल होने से किया इन्कार, पढ़ें पूरा बयान

23/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version