• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तीहरे हत्याकांड में फरार डॉक्टर सुशील का शव नौ दिन बाद गंगा नदी में मिला

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर के कल्याणपुर इलाके में पत्नी, दो बच्चों की हत्या कर फरार हत्यारोपी डॉक्टर सुशील कुमार का शव रविवार को आखिरकार जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट के पास नदी में उतराता मिल गया। सूचना पर पहुंचे डीसीपी पश्चिम ने पुलिस टीम के साथ बोट से नदी में उतरा रहे शव को गोताखोरों की मद्द से बाहर निकलवाया और कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, जनपद के कल्याणपुर इलाके में स्थित डिविनिटी अपार्टमेंट में रहने वाले डॉक्टर सुशील कुमार ने बीती तीन दिसम्बर को पत्नी पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर सिंह (18) बेटी खुशी सिंह (16) थे। तीनों के शव अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 501 में अलग-अलग कमरों में पड़े थे। हत्या के बाद हत्यारोपी डॉक्टर ने खुद मैसेज कर भाई सुनील कुमार को घटना की जानकारी दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और बरामद नोट में डॉक्टर द्वारा हत्या का कबूलनामा लिखा देख हैरान रह गए।

तीहरे हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार डॉक्टर की तलाश कर रही थी। आखिरी लोकेशन के आधार पर पुलिस ने गंगा बैराज स्थित अटल घाट के आसपास छानबीन की और सीसीटीवी फुटैज खंगाले तो फरार डॉक्टर की तस्वीरें मिली। इसके बाद से पुलिस ने डॉक्टर सुशील की तलाश और तेज की और उसके सुसाइड किए जाने की आंशका पर गंगा नदी में तलाश कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार आज चकेरी इलाके में स्थित सिद्धनाथ घाट के पास नाविकों ने एक शव नदी में उतराता देखा। उन्होंने युवक के शव की सूचना पुलिस को दी।

एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था मजदूरी

मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार डॉक्टर का शव होने की आशंका पर आलाधिकारिायों को जानकारी दी। शव की जानकारी पर डीसीपी पुलिस बल के साथ सिद्धनाथ घाट पहुंचे और शव को गोताखोरों की मद्द से बाहर निकला गया। मृतक के कपड़े व पहचान के लिए उनके भाई सुनील को बुलाया गया। उन्होंने शव की पहचान फरार हत्यारोपी सुशील के रूप में की।

डीसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपार्ट आने पर पता चल सकेगा कि तीहरे हत्या की घटना को अंजाम देने के कितने दिन बाद डॉक्टर ने नदी में कूद कर जान दी। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags: crime newskanpur newskanpur triple murder caseup news
Previous Post

एसटीएफ ने दबोचा इनामी बदमाश, पुलिस से बचने के लिए कर रहा था मजदूरी

Next Post

बसपा की सरकार में किसानों का पूरा ख्याल रखा गया है : मायावती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दुलारा-पुचकारा, साथ में फोटो खिंचवाई

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Next Post
mayawati

बसपा की सरकार में किसानों का पूरा ख्याल रखा गया है : मायावती

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

17/12/2024
Pitru Paksha

Pitru Paksha: एकादशी श्राद्ध आज, जानें पूजा-विधि, पूजन सामग्री लिस्ट

27/09/2024

अग्निवीर भर्ती के लिए सफल अभ्यर्थियों की 13 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

22/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version