• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकास योजनायें देखकर कुछ लोगों को दौरे पड़ने लगे हैं : योगी

Writer D by Writer D
12/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, एटा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार के विकास कार्यों से विपक्षी दलों में घबराहट होने का दावा करते हुये कहा है कि कुछ लोगों को विकास कार्य देख कर दौरे पड़ने लगे हैं।

याेगी ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ उत्तर प्रदेश के एटा में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, “कुछ लोगों को विकास के काम देख कर विकास के दौरे पड़ने लगे हैं।” याेगी ने देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उदाहरण देते हुये कहा कि जिस दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे उस दिन भी कुछ लोग कहेंगे कि उन्होंने भी ऐसी सड़क बनाने का सपना देखा था, लेकिन बना नहीं पाये।

मुख्यमंत्री ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिये बिना कहा, “अब विकास की योजनाओं को देखकर कुछ लोगों काे दौरे पड़ने लगते हें और उन्हें इस प्रकार के दौरे पड़ते हैं कि वे कहते हैं कि हम भी ये काम करना चाहते थे लेकिन कर नहीं पाये।”

योगी ने कोरोना काल में भी विपक्षी दल कांग्रेस, बसपा और सपा पर नदारद रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों के नेता संकट के समय या तो विदेश चले गये थे या अपने घरों में दुबक कर सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार कर रहे थे।

सीएम धामी ने विकास जन सुझाव रथ-एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सम्मेलन को संबोधित करते हुये नड्डा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसमें बूथ का प्रबंधन करने वाले कार्यकर्ता को एक दिन पूरी पार्टी की जिम्मेदारी भी मिलती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव का हवाला देकर बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि अब सही समय है कि एक एक बूथ अध्यक्ष अपने बूथ का सही प्रबंधन करके बूथ जीत कर चुनाव जीत सकते हैं।

नड्डा ने कांग्रेस और सपा सहित सभी विपक्षी दलों को वंशवाद का पोषक बताते हुये कहा कि भाजपा का सपना अपने सामान्य कार्यकर्ताओं के सपनों का भारत बनाना है। बाकी दलों का प्राथमिक लक्ष्य राजनीति के जरिये अपने परिवार का हित साधना होता है इसके बाद उनके लिये देश और समाज का हित आता है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिये प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन आयोजित किये हैं। इस कड़ी में एटा में चाैथा बूथ सम्मेलन है।

Tags: booth sammelancm yogietah newsJP naddaup news
Previous Post

सीएम धामी ने विकास जन सुझाव रथ-एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

जो भगवान नित्य, सत्य, जगदाधार विकाररहित, साक्षीस्वरूप हैं वे ही शिव हैं

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Mahant Avaidyanath
उत्तर प्रदेश

12वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी श्रद्धांजलि सभा

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 : मत्स्य विभाग को प्राप्त हुए 600.20 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Next Post

जो भगवान नित्य, सत्य, जगदाधार विकाररहित, साक्षीस्वरूप हैं वे ही शिव हैं

यह भी पढ़ें

imprisonment

पांच साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास में बुजुर्ग को बीस साल की सजा

23/10/2020
Hariyali Amavasya

हरियाली अमावस्या पर देवताओं के साथ पितरों का भी मिलेगा आशीर्वाद, इन बातों का रखें ध्यान

28/07/2022
भाजपा

‘हेमंत है तो अपराधियों, भ्रष्टाचारियों और बलात्कारियों को हिम्मत है : भाजपा

09/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version