Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में महज सात दिनों में एक करोड़ से अधिक पात्र लोगों का किया गया टीकाकरण

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के विरूद्ध टीकाकरण एक महत्‍वपूर्ण हथियार है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्‍द से जल्‍द टीका कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूपी में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है।

प्रदेश सरकार के प्रयासों के सफल परिणाम मंगलवार को देखने को मिले। दूसरे प्रदेशों की तुलना में अब तक 18 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर यूपी देश में पहले पायदान पर है। जिसमें पहली डोज 11 करोड़ 95 लाख से अधिक और दूसरी डोज 06 करोड़ 04 लाख से अधिक दूसरी डोज दी जा चुकी है।

24 करोड़ की आबादी वाले यूपी में सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देशानुसार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की प्रक्रिया को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से एक सधी रणनीति के तहत तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।

नमामि गंगे परियोजनाओं का दिखा बड़ा असर, प्रदेश की प्रमुख नदियों को मिला नवजीवन

ग्रामों में क्लस्टर 2.0 अप्रोच से टीकाकरण की दूसरी डोज की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। क्लस्टर मॉडल के जरिए जिन ग्रामों, मोहल्लों में प्रथम डोज लगाने का कार्य सफलतापूर्वक किया गया था उन ग्रामों में क्लस्टर मॉडल के तहत दूसरी डोज को लगाने का काम किया जा रहा है।

प्रतिदिन प्रदेश में किया जाए 20 लाख टीकाकरण-सीएम

प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए फिक्स बूथ, क्लस्टर अप्रोच, मेगा वैक्सीनेशन डे का आयोजन किया जा रहा है। सीएम ने प्रतिदिन प्रदेश में 20 लाख टीकाकरण करने का लक्ष्‍य निर्धारित किया है।

Related Articles

Back to top button