• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री ने यूपी के सांसदों के साथ की बैठक, बोले- पार्टी से बड़ा कोई नहीं

Writer D by Writer D
17/12/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 40 सांसदों के साथ बैठक की। नाश्ते की मेज पर प्रधानमंत्री ने सांसदों से उनके संसदीय क्षेत्र की समस्याओं और केंद्रीय योजनाओं के बारे में चर्चा की।

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोककल्याण मार्ग पर 40 भाजपा सांसदों के साथ मोदी की यह बैठक अनौपचारिक बताई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक का कोई तय एजेंडा नहीं था और विभिन्न पहलूओं पर प्रधानमंत्री ने सांसदों के साथ चर्चा की।

बैठक के बाद सांसदों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनसे दो टूक कहा है कि कोई भी व्यक्ति पार्टी और संगठन से बड़ा नहीं है। ये बात ध्यान में रखकर पूरी ताकत से चुनाव में जुट जाएं।

मोदी ने बैठक के दौरान सांसदों से उत्तर प्रदेश में पार्टी का फीडबैक भी लिया। साथ ही लखीमपुर किसान हिंसा का टेंपरचेर भी समझने की कोशिश की। मंत्री टेनी ने दो दिन पहले पत्रकारों से गाली गलौच की थी। विपक्ष ने संसद में टेनी की बर्खास्तगी मांग की थी। माना जा रहा है इसी वजह से मोदी ने टेनी को चाय पर नहीं बुलाया।

मोदी इससे पहले भी अलग-अलग राज्यों के सांसदों के साथ मुलाकात करते रहे हैं। हर बार संसद सत्र के दौरान अलग-अलग राज्यों के सांसदों से PM मिलते रहते हैं। लेकिन इस बार UP चुनाव से पहले उनकी राज्य के सांसदों से मुलाकात अहम है। वे इससे पहले पूर्वोत्तर, दक्षिणी राज्यों और मध्यप्रदेश के सांसदों से मुलाकात कर चुके हैं।

भूटान ने पीएम मोदी किया सम्मान, सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में दोबारा जीत हासिल करना भाजपा के लिए चुनौती है। इसके लिए खुद पीएम मोदी लगातार सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए यूपी में दौरे कर रहे हैं। इस बीच जो फीडबैक मिला है उसके आधार पर सांसदों को भी मोदी ने चुनाव में जुट जाने का मंत्र दिया है। मोदी इन बैठकों में सांसदों को सरकार और पार्टी के कामों के अलावा जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Tags: delhi newsmodi meetingNational newspm modiUP Assembly Election 2022
Previous Post

शुरुआती तेजी से फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 721 अंक लुढ़का

Next Post

दिल्ली में Omicron के मिले 10 नए मरीज, देश में संक्रमितों की संख्या 97 पहुंची

Writer D

Writer D

Related Posts

cm dhami
Main Slider

कांवड़ यात्रा की तैयारियां समय से पूरी हों, सुरक्षा और सुविधा में कोई कमी न रहे: मुख्यमंत्री

21/07/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : बंशीधर

21/07/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

हर सर्वश्रेष्ठ SMC को मिलेगा 10 लाख का इनाम, CM ने लॉन्च किया SACH पोर्टल

21/07/2026
CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Next Post
Corona

दिल्ली में Omicron के मिले 10 नए मरीज, देश में संक्रमितों की संख्या 97 पहुंची

यह भी पढ़ें

birthday

इन के लिए शुभ रहेगा अक्टूबर का महीना, ये लोग रहें सावधान, जानिए मासिक अंकराशि भविष्यफल

03/10/2021
Airtel

एयरटेल ने अपने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 600 रुपये तक महंगे हुए प्लान्स

28/06/2024
Rahat Chaupal

आपदाओं से यूपी के लोगों को जागरूक करेगी ‘राहत चौपाल’

13/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version