• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के OSD रहे जैनेंद्र समेत तीन सपा नेताओं पर इनकम टैक्स का छापा

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, मऊ, मैनपुरी, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी कहे जाने वाले लखनऊ के जैनेंद्र यादव, मैनपुरी के मनोज यादव और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजीव राय के घर शनिवार की सुबह इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा।

बताया जा रहा है कि आयकर अधिकारी 12 गाड़ियों के काफिले लेकर पहुंचे हैं। इनकम टैक्स विभाग की टीम घर के चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। जहां-जहां विभाग की टीम कार्रवाई कर रही हैं, उन घरों को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। लिहाजा किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

धड़ाधड़ छापे की कार्रवाई के तहत शनिवार की सुबह मऊ में टीम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के घर पहुंची। इस दौरान करीब दो घंटे से अधिक समय तक टीम ने उनके घर पर छापेमार की कार्रवाई की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है। बता दें कि छापे की कार्रवाई के दौरान सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय को घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

बता दें कि सुबह करीब 7 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम शहर कोतवाली के सहादतपुरा में राजीव राय के घर पहुंची। जैसे ही इसकी भनक सपा कार्यकर्ताओं को लगी, वह राजीव राय के घर के  बाहर जमा होने लगे। कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई। इनकम टैक्स की टीम वाराणसी से मऊ पहुंची है।

वहीं लखनऊ में अंबेडकर पार्क के पास स्थित जैनेंद्र यादव के आवास पर छापा पड़ा है। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने जैनेंद्र यादव के घर को बारीकी से खंगाला। उधर, अखिलेश यादव के करीबी आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर पर भी टीम ने छापा मारा। इस दौरान टीम किसी को भी घर के अंदर नहीं जाने दे रही है। आसपास भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है।

Tags: akhilesh yadavIncome Tax RaidjaenendraLucknow Newsmainpuri newsmau newsRajeev RaiSamajwadi partyup newsUP Politics
Previous Post

इस नाम की लड़कियां पल भर में लड़कों को बना लेती हैं दीवाना, बनती है परफेक्ट पत्नी

Next Post

लगातार 45वें दिन भी नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
egg pakora
Main Slider

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
Next Post
petrol

लगातार 45वें दिन भी नहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

mamta bangal

बंगाल में हिलेगी सत्ता: BJP नेता के दावे से आया भूकंप, डगमगाई ममता सरकार

21/11/2020
Jagdeep Dhankhar

राजभवन के सामने से राज्यपाल हुए नाराज, CP से मांगी रिपोर्ट

19/05/2021
UPTET paper leak

TET पेपर लीक मामले में STF का बड़ा खुलासा, छात्रों से टाइप कराया पेपर

03/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version