• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से लगी आग में एक की मौत, दो गंभीर

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुरुग्राम के सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के रमाडा होटल के सामने किराए के कमरे में बृहस्पतिवार रात को चार्जिंग में लगी स्कूटी की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की लपटें और धुएं से दम घुटने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला और उनके तीन बेटे झुलस गए।

पड़ोसियों ने खिड़की की ग्रिल उखाड़कर सभी को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया। महिला और उनके बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले सिंह ने रमाडा होटल के सामने कमरे बनाकर किराए पर दिए हैं। उनके यहां करीब चार वर्षों से किराए पर मूलरूप से दरभंगा बिहार के सुरेश शाह (60 साल) पत्नी रीना, बेटे मनोज, सरोज और अनुज के साथ रहते हैं।

सुरेश सीएनजी पंप के पास चाय की दुकान करते थे। मनोज और सरोज एक बैटरी स्कूटर की कंपनी में काम करते थे। बृहस्पतिवार रात को सभी अपने कमरे में रात करीब 11 बजे सोने चले गए। इस दौरान स्कूटी की बैटरी को कमरे में ही चार्जिंग पर लगाया हुआ था।

रात में अचानक वह फट गई। इससे कमरे में आग लग गई और धुआं भर गया। धमाके की आवाज सुनकर उनके कमरे के सामने रहने वाले सतीश बाहर की ओर भागे। धुआं निकलता देखकर आसपास के कमरे से लोगों को एकत्र किया। इसके बाद दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर लोगों ने बाहर से खिड़की की लोहे की ग्रिल काटी। अंदर कमरे में जाकर दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला। जब तक सुरेश की मौत हो चुकी थी।

इस राज्य में बड़ा कोरोना विस्फोट, एक ही स्कूल के 16 स्टूडेंट पॉजिटिव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से महिला और उनके बेटों को दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां महिला और उनके एक बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। एसएचओ थाना सेक्टर-40 ने बताया कि आग की लपटें और धुएं से दम घुटने से एक की मौत हुई है, जबकि महिला और उनके बेटे का इलाज चल रहा है। महिला और एक बेटे की हालत गंभीर है। दो बेटों को छुट्टी दे दी गई। चार्जिंग के दौरान बैटरी फटने से आग लगने का अंदेशा है।

पड़ोसी सुरेश ने बताया कि रात में वह खाना खाने के लिए बैठे थे। तभी तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर वह बाहर की ओर भागे। तभी उनके कमरे के दरवाजे के नीचे से धुआं निकल रहा था। सभी किराएदारों की मदद से पीड़ितों को बाहर निकालकर पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। धमाका इतना तेज था कि गाटर पटिया की छत में दरार आ गई। गनीमत रही कि छत नहीं गिरी वरना हादसा और बड़ा हो जाता।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत, 15 घायल

जिस मकान में हादसा हुआ, वहां पर सात कमरे हैं। इनमें सात परिवार किराए पर रहते हैं। सुरेश के कमरे में गैस के भरे एक बड़े और एक छोटे सिलिंडर भी रखे थे। गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसी ने आवाज सुनकर लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। यदि सिलिंडर में आग लगती तो धमाका बड़ा हो सकता था। इससे कई लोगों की जान पर बन सकती थी। लोगों की सजगता से हादसा टल गया।

Tags: battery blastcrime newsgurugram newsHaryana newsNational news
Previous Post

इस राज्य में बड़ा कोरोना विस्फोट, एक ही स्कूल के 16 स्टूडेंट पॉजिटिव

Next Post

BB 15: अभिजीत बिचुकले ने की suicide की कोशिश, घरवाले हुए हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

सीमांत क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता: CM धामी

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
उत्तराखंड

CM धामी ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत

25/10/2026
Next Post

BB 15: अभिजीत बिचुकले ने की suicide की कोशिश, घरवाले हुए हैरान

यह भी पढ़ें

महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भीड़ ने बैरिकेड्स गिराए, श्रद्धालुओं की एंट्री अब बंद

26/07/2021
cm bhagwant mann

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री भगवंत मान

13/10/2026
Pigmentation

पिगमेंटेशन से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करें ग्रीन टी

23/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version