• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- यह मेरा घर है, यहां से मुझे कोई अलग नहीं कर सकता

Writer D by Writer D
18/12/2021
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शनिवार को पदयात्रा के दौरान अमेठी पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने एक बार फिर से हिंदू और हिंदुत्व का मामला उछाला।

राहुल गांधी बोले कि गांधीजी ने कहा था कि हिंदू का रास्ता सत्याग्रह है, जबकि हिंदुत्ववादी का रास्ता सत्ताग्रह हैं। जो अन्याय के खिलाफ लड़ता है वो हिंदू है और जो हिंसा फैलाता है वो हो हिन्दुत्ववादी है।

अमेठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज एक तरफ हिंदू हैं, जो सच्चाई की बात करते हैं। दूसरी तरफ हिंदुत्ववादी हैं, जो नफरत फैलाते हैं और सत्ता को छीनने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में आज हिंदू बनाम हिंदुत्ववादी के बीच में लड़ाई है।

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कृषि कानून किसानों के हित में लाई थी, लेकिन एक साल बाद पीएम ने इसे लेकर माफी मांगी। सरकार जो भी कानून लेकर आई, चाहे वह नोटबंदी हो, जीएसटी हो या किसान कानून इसका किसी को कोई लाभ नहीं हुआ। हम पूछते हैं कि क्या यह पूंजीपतियों के लिए लाए गए थे।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि लद्दाख में चीन की सेना ने दिल्ली जितनी जमीन भारत से छीन ली। लेकिन पीएम मोदी ने कुछ नहीं किया, न ही कुछ कहा। इस पर जब उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि किसी ने जमीन नहीं ली, लेकिन रक्षा मंत्रालय कहता है कि चीन ने जमीन ली है।

गंगा एक्सप्रेसवे दिलों की दूरी भी कम करेगा : मुख्यमंत्री योगी

अमेठी में राहुल गांधी ने कहा कि देश में बेरोजगारी और महंगाई दो बड़े मुद्दे हैं। लेकिन सरकार इन दोनों सवालों पर कभी जवाब नहीं देती। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री अकेले गंगा में स्नान कर रहे थे। लेकिन प्रधानमंत्री यह नहीं कह सकते कि देश में रोजगार क्यों नहीं पैदा हो रहा। युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। इतनी तेजी से महंगाई क्यों बढ़ती जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मुझसे कहा कि मीटिंग करने के लिए लखनऊ जाना है, तो मैंने उनसे कहा कि सबसे पहले मैं घर जाना चाहता हूं। क्योंकि ये मेरा घर है। आप हमेशा मेरे साथ चले, आपने मुझे सियासत सिखाई। मैं आपका धन्यवाद करना चाहता हूं। इस दौरान राहुल ने कहा कि यह भाषण टीवी पर 30 सेकेंड तक चलेगा। लेकिन अगर ऐसा भाषण पीएम मोदी देंगे तो 6 महीने तक चलता रहेगा।

Tags: amethi newspolitical newspriyanka gandhirahul gandhiUP Assembly Election 2022up newsUP Politics
Previous Post

कराची विस्फोट में 12 लोगों की मौत, 13 घायल

Next Post

इस तूफान ने मचाया मौत का ‘तांडव’, तबाही देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Next Post

इस तूफान ने मचाया मौत का 'तांडव', तबाही देखकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

यह भी पढ़ें

arrested

सपा नेता गिरफ्तार, लगा ये संगीन आरोप

11/12/2021
Lightning

आकाशीय बिजली के चपेट में आकर तीन की मौत

19/09/2023

बुध ने किया राशि परिवर्तन, अगले 20 दिन इन जातकों के लिए होंगे बेहद शुभ

11/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version