Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

पुलिस रेडियो प्रशिक्षण केन्द्र महानगर, लखनऊ के सभागार में पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उप्र के वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सूबे के पुलिस  महानिदेशक मुकुल गोयल का एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतेन्द्रपाल सिंह द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ने दीप प्रज्जवलित कर अधिवेशन का शुभारम्भ किया तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र व माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। मंच पर रिटायर्ड वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आईसीद्विवेदी, अतुल, डीके शर्मा, पीपीएस (रिटायर्ड), आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गौतेन्द्रपाल सिंह, महासचिव श्यामपाल सिंह एवं सुनील कुमार गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, दूरसंचार उपस्थित रहें।

पुलिस महानिदेशक व मंच पर उपस्थित सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पीपीएस (रिटायर्ड)आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उप0 की वार्षिक स्मारिका तथा टेलीफोन दिग्दर्शिका का विमोचन किया गया। अधिवेशन में प्रदेश भर से आये एसोसिएशन के लगभग 125 पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

पुलिस महानिदेशक के समक्ष एसोसिएशन के महासचिव द्वारा गम्भीर बीमारियों की चिकित्सा के क्रम में कैशलेस व्यवस्था, विभिन्न प्रकार के परीक्षण, अल्ट्रासाउण्ड आदि के सम्बन्ध में अनुरोध किया गया। डीजीपी ने इस पर शासन को समुचित प्रस्ताव भेजने का आश्वासन देते हुये अपने सम्बोधन में कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि पीपीएस (रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उप्र का वार्षिक अधिवेशन वर्ष 2021 आयोजित किया जा रहा है। इस एसोसिएशन का गठन सेवानिवृत्त पीपीएस अधिकारियों के कल्याण, उनकी समृद्धि तथा नवीन गतिविधियों से जागरूक करने के साथ इनकी सेवाकाल के अनुभवों के आधार पर सामाजिक सेवाओं के साथ-साथ विभिन्न बिन्दुओं पर सहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया है।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के विगत 02 वर्षो में दिवंगत सदस्यों तथा उनकी दिवंगत पत्नियों को श्रद्धांजलि दी गयी ।

एसोसिएशन के महासचिव श्यामपाल सिंह द्वारा बताया गया कि वार्षिक अधिवेशन में नई कार्यकारणी के लिये चुनाव हुआ, जिसमें अध्यक्ष गौतेन्द्रपाल सिंह, महासचिव श्यामपाल सिंह, उपाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी और राजेन्द्र मोहन खन्ना, सचिव हरिशंकर शुक्ला और मोहनचन्द्र पाण्डेय, सांस्कृतिक सचिव- मिथलेश सिंह, संगठन सचिव एपीएस चौहान  और रामजी लाल निरंजन, कोषाध्यक्ष- वीरेन्द्र कुमार जोशी और सह-कोषाध्यक्ष प्रमोद वर्धन शर्मा निर्वाचित घोषित किये गये।

Related Articles

Back to top button