• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘उपयोगी’ योगी पर जनता को भरोसा, फिर बनेगी भाजपा सरकार : मौर्य

Writer D by Writer D
20/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swami Prasad Maurya

Swami Prasad Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल प्रशासन पर जनता को पूरा भरोसा है जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से विजयी होकर सूबे में सरकार बनाएगी।

श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के हित लाभ वितरण के एक कार्यक्रम में मौर्य ने सोमवार को कहा कि देश प्रदेश में शासन सत्ता के लिए कौन उपयोगी व कौन अनुपयोगी है। इसका फैसला जनता हर बार कर रही है। यह बात साबित हो चुकी है कि प्रदेश में विकास कार्यों को गति दिए जाने, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी प्रशासन व कानून का राज कायम करने के लिए योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ही उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता से बेदखल होने की हताशा में बौखलाते चले जा रहे है। जिसके चलते वह लगातार उलूल जलूल बयानबाजी कर रहे है। दो दिन पहले प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर आईटी की गई छापामारी को राजनैतिक चश्मे से न देखे जाने की भी उन्होंने बात कही।

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में श्रम मंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने गरीबों के हित में कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है जिनमें किसी भी बिचौलिया की गुंजाइश नहीं है। योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों को दिया जाता है। इनके क्रियान्वयन में हर तबके के लोगों का ध्यान रखा गया है।

हम समस्या को समस्या नहीं बनने देना चाहते, उसका समाधान करना चाहते : योगी

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की धरती हमेशा से भाजपा सरकार की प्राथमिकता में रही है। मौर्य ने कार्यक्रम में 22.52 करोड़ रुपये की धनराशि से श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत महोबा जिले के 8620 तथा हमीरपुर जिले के 17877 श्रमिकों को लाभान्वित किया ।

श्रम मंत्री ने महोबा के ढाई सौ साइकिल एवं मातृ शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत 1231 लाभार्थियों को 57899594 रूपये कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 246 लाभार्थियों को एक करोड़ 33 लाख 30 हजार चिकित्सा सुविधा योजना के अंतर्गत 2274 लाभार्थियों को 6749000 रूपये संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 345 लाभार्थियों को 1654800 रूपये निर्माण कामगार मृत्यु विकलांगता सहायता एवं अक्षमता पेंशन योजना व निर्माण कामगार अंत्येष्टि सहायता योजना के अंतर्गत 21 लाभार्थियों को 34000 34 लाख 75 हजार एवं आपदा राहत सहायता योजना के अंतर्गत 452 लाभार्थियों को 4500000 रूपये प्रदान किये।

Tags: Lucknow NewsSwami Prasad Maurya
Previous Post

मुख्यमंत्री को अनुपयोगी कहने वाले अखिलेश खुद वंशवादी व अनुपयोगी : स्वतंत्र देव

Next Post

‘… गला ही घोंट दीजिए हमारा’, राज्यसभा में सरकार पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा

Writer D

Writer D

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ की पूजा में करवे का खास महत्व, जानें मिट्टी के बर्तन से जुड़ी परंपरा

25/10/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, 1.71 लाख आवेदन मिले

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल: दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी ने नमो घाट पर एयर शो की तैयारियों का लिया जायजा

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

सनातन चेतना, जनआस्था और वैश्विक गौरव का महापर्व बनेगा दीपोत्सव-2026: CM योगी

24/10/2026
Next Post
Jaya Bachchan

'... गला ही घोंट दीजिए हमारा', राज्यसभा में सरकार पर फूटा जया बच्चन का गुस्सा

यह भी पढ़ें

CM Vishnu Dev Sai

बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी तीव्र गति: CM साय

03/03/2025
CM Yogi

महिला सशक्त तो समाज खूबसूरत, गोरक्षपीठ में कन्या पूजन का यही संदेश

11/10/2024

आयरन से भरपूर पालक कई बीमारियों को रखता है दूर

19/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version