• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, पत्नी अफशा के होटल को प्रशासन ने किया कुर्क

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजीपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाजीपुर जिला प्रशासन ने बाहुबली मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी के होटल गजल का निचला तल भी कुर्क कर लिया गया। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई बुधवार की सुबह हुई। महुआबाग स्थित इस होटल की कीमत बाजार के हिसाब से करीब दस करोड़ आंकी गई है। कुर्की की कार्रवाई के लिए सुबह से ही पुलिस फोर्स जुटने लगी थी।

यह कार्रवाई एसडीएम सदर अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सीओ सिटी ओजस्वी चावला की अगुवाई में हुई। हालांकि दो मंजिले इस बिल्डिंग के ऊपरी तल पर होटल था। उसे प्रशासन पिछले साल ही पहली नवम्बर को ढहा दिया था। यह कार्रवाई मास्टर प्लान में नक्शे की गड़बड़ी के कारण हुई थी। तब बिल्डिंग के निचले तल की कुल 17 दुकानें छोड़ दी गई थीं, लेकिन अब जबकि दुकानों के हिस्से की भी कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई तो दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। अपनी दुकानें खाली करने की उन्हें हड़बड़ी थी।

कुछ दुकानदारों ने सीओ सिटी से आग्रह किया कि उनसे दुकानें खाली न कराई जाएं और उनका किराया राजकीय खजाने में जमा करने का मौका दिया जाए, लेकिन सीओ सिटी ने यह कहते हुए साग्रह मना कर दिया कि कानूनन बाध्य हैं। दुकानदारों को इसके लिए डीएम कोर्ट से इजाजत लानी होगी। उसके बाद हर दुकानों में सील मुहर के साथ ताले जड़ दिए गए। वैसे दुकानदारों को पहले ही इस बात का अंदेशा हो गया था। प्रशासन कई दिन पहले ही बिल्डिंग के शेष बचे निचले तल की नापी-जोखी करवाया था।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी कोरोना पॉज़िटिव

डीएम एमपी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट के तहत उसे कुर्क करने का आदेश सोमवार को दिया था। उसके बाद ही दुकानदारों को दुकानें खाली करने के लिए कह दिया गया था। बावजूद ज्यादातर दुकानदार दुकानें खाली नहीं किए थे। दुकानों में जेवर, कपड़े, बर्तन वगैरह की दुकानें शामिल हैं।

मालूम हो कि दो हफ्ते पहले ही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी का शहर के ही देवड़ी बल्लभदास मुहल्ला (लालद रवाजा) स्थित 1103 वर्ग मीटर के उस भूखंड कुर्क किया गया था। उसका बाजार मूल्य करीब नौ करोड़ 44 लाख रुपये आंका गया था। वह कार्रवाई भी गैंगस्टर एक्ट के तहत डीएम के आदेश पर हुई थी।

Tags: crime newsgazipur newsMukhtar Ansariup news
Previous Post

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव और बेटी कोरोना पॉज़िटिव

Next Post

आजादी के 75वें वर्ष में 75 हजार बच्चों ने गाया वंदेमातरम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी 24 सितंबर को करेंगे 12 हजार करोड़ की वरुण विहार और नैमिष नगर योजना का भूमि पूजन

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपीराइज में छाया आर्गेनिक फार्मिंग का आइडिया, शुभावरी ने जीता 25 हजार का पुरस्कार

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: बांदा के शजर पत्थर और पारंपरिक स्वाद की भी रहेगी ट्रेड शो में धमक

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

सोशल मीडिया ने प्रस्तुत किया अर्धसत्य का नया तथ्य: सीएम योगी

23/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में प्रवाहित होगी संगम नगरी के हस्तशिल्प, खानपान और परिधानों की त्रिवेणी

23/09/2026
Next Post

आजादी के 75वें वर्ष में 75 हजार बच्चों ने गाया वंदेमातरम

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लाखों की ठगी

05/07/2022
Parking will be hi-tech in all the cities of UP

यूपी में पार्किंग होगी हाईटेक, लगेंगे फास्टैग, ई-चार्जिंग प्वाइंट और हैंडहेल्ड पीओएस डिवाइस

22/04/2025
CM Dhami

“आर्थिक हालात नहीं बनेंगे सपनों की राह में बाधा”: CM धामी ने शुरू की 11 हजार युवाओं के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग

07/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version