• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विदेश भेजने के नाम पर डॉक्टरों से ठगी करने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

डॉक्टरों और उद्योगपतियों को विदेश यात्रा के नाम पर ठगी करने वाले शातिर जालसाज अपराधी को साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि साइबर क्राइम सेल ने शातिर अपराधी पश्चिम बंगाल का रहने वाले विशाल पाण्डेय को झारखंड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने यह बताया कि वह अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर शहर के प्रसिद्ध डॉक्टरों के नम्बर को गुगल से सर्च कर उनके नम्बरों को हासिल कर लेता है। इसके बाद वह उन्हें विदेश जाने का वीजा और विभिन्न प्रकार प्रलोभन देकर उन्हें अपनी बातों में फंसा लेता है। उनसे लाखों रुपये ठग लेता है। इसके लिए वह फर्जी सिम और बैंक अकाउंट, फेसबुक और व्हाटसअप अकाउंट बनाकर अपनी पहचान छिपाते हुए ठगी करता है।

शातिर अपराधी ने लखनऊ के एक वरिष्ठ डॉक्टर को भी अपना शिकार बनाते हुए तीन लाख रुपये हड़पे थे। साथ ही उसने व्हाटसअप वीडियो कालिंग करते हुए इस बात की चुनौती देता रहा कि उसे गिरफ्तार करके दिखाओ। पीड़ित ने इस संबंध में महानगर थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

कर चुका है 50 से अधिक देशों की यात्रा

पूछताछ में पता चला है कि अपराधी एमआर के पद पर नौकरी कर चुका है और दुनिया के 50 से अधिक देशों की यात्रा कर चुका है। नोटबंदी के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी। इस बीच उसे इस बात की जानकारी हो गई थी डॉक्टरो से कैसे बात की जाये पूर्ण जानकारी हो चुकी थी।

छत्तीसगढ़ के डॉक्टर से ठगे आठ लाख

पकड़ा गया अभियुक्त विशाल पाण्डेय ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर निवासी डॉ. दुल्हानी से जर्मनी भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी की थी। इस मामले में उसे छत्तीसगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

पूर्व सीएम अखिलेश की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, CM योगी ने फोन कर पूछा हाल

Next Post

महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने में तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Crowds of devotees in the Parikrama of Girirajji
उत्तर प्रदेश

गिरिराजजी की परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला, प्रशासन हाई अलर्ट पर

25/07/2026
CM Dhami flagged off the 'Run for Kargil Heroes' marathon.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथन को दिखाई हरी झंडी

25/07/2026
Teacher aspirants reached Mayawati's residence.
Main Slider

‘सरकार सुन नहीं रही, न्याय दिलाइए’… मायावती के आवास पहुंचे शिक्षक अभ्यर्थी

25/07/2026
Lucknow Fire Tragedy: Bulldozer Razed Illegal Building
Main Slider

15 मौतों के 32 दिन बाद चला बुलडोजर! लखनऊ अग्निकांड वाली अवैध इमारत पर बड़ी कार्रवाई

25/07/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

देवशयनी एकादशी के दिन करें ये उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

25/07/2026
Next Post

महिलाओं को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों की ठगी करने में तीन विदेशी नागरिक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Asif Ali Zardari

विमान से उतरते समय राष्ट्रपति के पैर की टूटी हड्डी, चढ़ा प्लास्टर

01/11/2024

भोजपुरी फिल्म ‘प्यार की डोरी’ के मुर्हुत शाट का लोकार्पण

20/07/2021
loot

बेखौफ बदमाशों ने दुकान से लूटे दो लाख रुपए, धमकी देते हुए फरार

14/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version