• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरीश रावत पर कैप्टन का तंज, कहा- जो बोओगे, वही काटोगे

Writer D by Writer D
22/12/2021
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता हरीश रावत जल्द ही पार्टी को अलविदा कह सकते हैं। इसके संकेत हरीश रावत की तरफ से बुधवार को सोशल मीडिया पर अपलोड की गई दो पोस्ट से मिले हैं, जिनमें उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस आलाकमान के रवैये पर सवाल खड़े करते हुए साथ छोड़ने का इशारा किया है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस के बागी हो चुके कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रावत पर तीखा तंज कसा है। पंजाब में कांग्रेस छोड़ने के लिए अमरिंदर रावत को बहुत हद तक जिम्मेदार मानते हैं। उन्होंने रावत से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ‘जो बोओगे, वही काटोगे.. भविष्य की शुभकामनाएं।’

हरीश रावत को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए गांधी परिवार ही निशाना साधकर चौंका दिया है।

रावत ने सोशल मीडिया पर लिखा- है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र में तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर कर खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। जिस समुद्र में तैरना है, सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं। जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं। मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि हरीश रावत अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!

पंजाब के बाद अब उत्तराखंड में कांग्रेस की कलह, हरीश रावत ले सकते है ये बड़ा फैसला

इसके बाद एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में भी रावत ने कहा- फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है “न दैन्यं न पलायनम्”। बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे।

हरीश रावत की सोशल मीडिया पोस्ट का मुद्दा तूल पकड़ने के बाद पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हरीश रावत पर तंज कसा है। अमरिंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा- जो बोओगे, वही काटोगे! आपको भविष्य की कोशिशों के लिए शुभकामनाएं (अगर हों तो) हरीश रावत जी।

पंजाब में जिस वक्त कांग्रेस के अंदर तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तनातनी शुरू हुई थी, उस समय हरीश रावत पंजाब कांग्रेस के प्रभारी थे। बाद में अमरिंदर और सिद्धू के बीच सुलह कराने के लिए सोनिया गांधी की तरफ से गठित कमेटी के अध्यक्ष भी रावत ही थे। तब रावत और अमरिंदर ने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी की थी।

Tags: #congressCaptain Amrinder SinghHarish RawatNational newsPunjab News
Previous Post

UPTET की नई तारीख का हुआ ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

Next Post

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है: योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है: योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

CM Yogi congratulated

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के विद्यार्थियों को योगी सरकार देगी नि:शुल्क टैबलेट

08/06/2021

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र, कहा- पीएम मोदी सब देख रहे हैं

30/08/2020
हवाई यात्रा

ट्रेन के मुकाबले प्लेन में सफर करने वाले हवाई यात्रियों की संख्या हुआ ईजाफा

05/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version