• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ब्रा-जींस में उर्फी ने शेयर की बोल्ड फोटो, कैप्शन में लिखा- तुम्हें पता है मैं कितनी बार…

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, मनोरंजन
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपने हुस्न और बोल्ड अंदाज से फैन्स के दिलों पर बिजलियां गिराने वालीं एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। उर्फी जावेद अक्सर अपने फैशन और बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद के स्टाइल को कभी खूब वाहवाही मिलती है तो कभी उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। हालांकि उर्फी ट्रोल्स को इग्नोर करती हैं और जो उन्हें अच्छा लगता है, वैसा ही करती हैं। ऐसे में एक बार फिर उर्फी ने अपना स्टाइलिश अंदाज सोशल मीडिया पर दिखाया है। बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही उर्फी ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा है, जिस में उन्होंने फेल्ड करियर से लेकर फेल्ड रिलेशनशिप्स तक के बारे में लिखा है।

उर्फी जावेद ने तीन फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में उर्फी ब्रा और जींस पहने काफी स्टाइलिश और बोल्ड दिख रही हैं। वहीं फैन्स भी उर्फी के फोटोज को काफी पसंद कर रहे हैं और अपना प्यार दिखा रहा है। उर्फी ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘तुम्हें पता है मैं कितनी बार हारी हूं? मैं तो अब गिनती भी नहीं हूं।’

उर्फी ने कैप्शन में आगे लिखा, ‘जिंदगी में कई बार तो मुझे लगता था कि मुसीबतों से बाहर निकलने का एक ही रास्ता है कि मैं अपनी जिंदगी ही खत्म कर दूं। मेरी जिंदगी के बहुत बुरे हाल थे। खत्म करियर, बुरे रिलेशनशिप्स और बिना पैसों के मुझे ऐसा लगता था कि मुझे जीने का हक ही नहीं है। मेरे पास अब भी बहुत पैसा नहीं है, एक अच्छा करियर नहीं है, और सिंगल हूं, लेकिन उम्मीद हैं।’

https://www.instagram.com/p/CX78NBtPXs9/?utm_source=ig_embed&ig_rid=09be01b6-246e-4b8d-99cb-8c6618787f36

कैप्शन में इसके बाद उर्फी ने लिखा, ‘सिर्फ एक ही वजह से मैं जिंदा हूं (विश्वास मानिए जिंदगी में कई ऐसे हालात हुए हैं, जिन्होंने मुझे मार ही दिया था), कि मैं रुकी नहीं। मैं अब भी चल रही हूं और चलती रहूंगी। मैं शायद वहां नहीं पहुंचू, जहां चाहती हूं लेकिन उसके लिए रास्ते में जरूर हूं। कुछ बातें साल खत्म होने के पहले… उठो, लड़ो और जारी रखो। तुम अपने हालातों से ज्यादा मजबूत हो।’

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो…

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उर्फी के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 324 लोगों को फॉलो करती हैं। उर्फी इंस्टा पर अभी तक 1986 पोस्ट कर चुकी हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिन्हें फैन्स खूब पसंद करते हैं। वहीं उर्फी का देसी अंदाज भी फैन्स को खूब भाता है।

लखनऊ की रहने वालीं उर्फी जावेद ने साल 2016 में सोनी टीवी के शो ‘बड़े भैया की दुल्‍हनिया’ में अवनि पंत के किरदार से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं इसके बाद साल 2016-17 में उर्फी ने स्टार प्लस के शो चंद्र नंदनी में छाया का किरदार निभाया। वहीं मेरी दुर्गा में आरती के किरदार से भी उर्फी ने दर्शकों का दिल जीता। उर्फी की लिस्ट में ‘सात फेरों की हेरा फेरी’, ‘बेपनाह’, ‘जीजी मां’, ‘डायन’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी’ की शुमार है।

Tags: urfi javedurfi javed bold photourfi javed imagesurfi Javed instagramurfi javed video
Previous Post

BB 15: करण-तेजा में फिर बढ़ी नज़दीकियां, एक्टर ने किया KISS तो…

Next Post

तिहाड़ जेल में फर्जी भर्तियों से मचा हड़कंप, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
Main Slider

BJP की यूपी कार्यसमिति का ऐलान, मोदी-योगी समेत कई दिग्गज शामिल

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
Main Slider

सफाई कर्मचारियों का मानदेय जल्द बढ़ाया जाएगा : धामी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
Tihar Jail

तिहाड़ जेल में फर्जी भर्तियों से मचा हड़कंप, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से हुआ खुलासा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

आयोजन ऐसा हो जो महामहिम की स्मृतियों में रच-बस जाए : सीएम योगी

27/06/2025

नाग पंचमी के दिन इन आठ नाग देवताओं की होती है पूजा

25/07/2020
Akshaya Tritiya

इस दिन है अक्षय तृतीया, जानें महत्व

05/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version