• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम आवास पर गूंजेगी गुरवाणी, मनाया जाएगा साहिबजादा दिवस

Writer D by Writer D
26/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्य में सबका साथ सबका विकास के संकल्प और भाव के साथ ही प्रदेश सरकार धार्मिक सद्भाव की ओर भी लगातार कदम बढ़ा रही है। इसी के तहत सोमवार को यहां पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर साहिबजादा दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास पर गुरबाणी भी गूंजेगी।

उत्तर प्रदेश साहिबजादा दिवस मनाने वाला पहला राज्य है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साहिबजादा दिवस मनाने का फैसला किया था। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाले गुरबाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री सहित सरकार के अन्य मंत्री एवं अन्य लोग शामिल होंगे।

यह सत्ता के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का स्पष्ट संदेश है कि अल्पसंख्यक सिख समुदाय की आस्था के पर्व और दिवस का आयोजन मुख्यमंत्री आवास में हो रहा है। यह दिवस गुरु गोविंद सिंह जी के चार पुत्रों- अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में मनाया जाता है। साहिबजादा दिवस की तरह ही इससे पहले गुरु नानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव पर मुख्यमंत्री आवास पर गुरुवाणी कीर्तन एवं लंगर का आयोजन किया गया था। तब सिख समुदाय के 200 से 250 लोगों ने लंगर एवं प्रसाद ग्रहण किया था।

राज्य सरकार दिवंगत विंग कमांडर हर्षित के परिवार को देगी हर सम्भव मदद : योगी

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की पहल पर बीते वर्ष भी मुख्यमंत्री आवास पर साहिबजादा दिवस का आयोजन हुआ था। पूर्व की सरकारों के समय मुख्यमंत्री आवास पर इस तरह के आयोजन नहीं होते थे, तब सिर्फ इफ्तार पार्टी होती थी। मुख्यमंत्री योगी ने सिख समुदाय के इस आयोजन की शुरुआत कर सिख समुदाय को सम्मान दिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जय शंकर गुरुद्वारा गोरखपुर को एक करोड़ रुपये, गुरुद्वारा मोहद्दीपुर को एक करोड़ 94 लाख, गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद (आजमगढ़) को 49 लाख 22 हजार रुपये की धनराशि दी है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अल्पसंख्यक आयोग में सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया। नगर निगमों में सात सिख पार्षद नामित किए। इसके अतिरिक्त सरकार ने लखनऊ में श्री गोविंद सिंह द्वार, गुरुतेग बहादुर, गुरु नानक देव तिराहा का निर्माण कराया। इसी प्रकार अनेक जिलों में सिख समाज को धरोहरें दी।

इसलिए मनाते हैं साहिबजादा दिवस

26 दिसंबर 1704 में गुरु गोविंद सिंह के दो साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर सरहिंद के नवाब ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया। साहिबजादों की शहादत धर्म को बचाने के लिए की गई। फतेहगढ़ साहिब में गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों को दीवार में सिर्फ इसलिए चुनवा दिया गया कि उन्होंने अपना धर्म छोड़कर इस्लाम नहीं अपनाया। सरहिंद पर वो पुण्य भूमि थी जहां कण-कण से आवाज़ आती थी कि “सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं”। गुरु गोविंद सिंह के चार पुत्रों- अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की याद में यह दिवस मनाया जाता है।

Tags: cm yogiLucknow Newssahibzada diwasup newsYogi News
Previous Post

कटरीना संग विक्की ने सेलिब्रेट किया पहला क्रिसमस, तस्वीरों में दिखा रोमांटिक अंदाज

Next Post

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
wing commander harshit sinha

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद विंग कमांडर हर्षित सिन्हा

यह भी पढ़ें

RBI

महंगा हो गया कर्ज! RBI ने रेपो रेट में किया 0.35 फीसद का इजाफा

07/12/2022

‘राज्य स्तरीय किसान मेले’ में सम्मिलित होंगे सीएम योगी, किसानों को करेंगे संबोधित

25/09/2021
Kaal Bhairav jayanati

काल भैरव जयंती आज, जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

27/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version