• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मौसम ने बदला मिजाज, लखनऊ सहित इन शहरों में बारिश के आसार, गिरेंगे ओले

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम का मिजाज बस बदलने ही वाला है। दिसम्बर के आखिरी हफ्ते में भी धूप के मजे अब खत्म होने वाले है। जल्दी ही न सिर्फ बारिश बल्कि ओले गिरने की भी संभावना जताई गयी है।

मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 जिलों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही साथ ओले गिरने का भी संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम में ये बदलाव लखनऊ समेत आगरा तक देखने को मिलेगा।

यूपी के जिन 20 शहरों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है वे जिले हैं – लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फर्रूखाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, चित्रकूट, बांदा, और सीतापुर। इसके अलावा 30 दिसम्बर को पूर्वांचल में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गयी है।

आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, भदोही, सोनभद्र और बलिया में 30 दिसम्बर को मौसम का मिजाज बिगड़ जायेगा। दिसम्बर का आखिरी हफ्ता आ गया लेकिन, लोगों को अभी तक कोहरे की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ा है। अब हालात बदल जायेंगे। बारिश और ओलावृष्टि के बाद जब मौसम खुलेगा तो कोहरे की समस्या बढ़ जायेगी। वातावरण में नमी के कारण ये हालात पैदा होंगे। मौसम का ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण बना है।

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

ठंड की बात करें तो दो-चार दिन को छोड़कर बाकी दिनों में इसका प्रभाव कष्टकारी नहीं दिखा है। रात और दिन दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि मुजफ्फरनगर में रात का न्यूनतम तापमान बीती रात 4.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया लेकिन, सूबे के बाकी शहरों में ये लगभग 10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान भी 20 डिग्री के उपर बना हुआ है। इसमें अगले 24 से 48 घंटों में बड़े बदलाव की संभावना है।

Tags: heavy rainfallIndia News in HindiLatest India News UpdatesRain in delhirain todaysnow fallWeather Updateweather update today
Previous Post

अमित शाह से मिलने उनके घर पहुंचे कैप्टन अमरिंदर

Next Post

फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद फटा सिलेंडर, इलाके में फैली दहशत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Next Post

फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद फटा सिलेंडर, इलाके में फैली दहशत

यह भी पढ़ें

हाथरस केस hathras case

हाथरस केस : पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश करने की मिली अनुमति

03/10/2020
CM Bhajanlal Sharma will present a chadar at Ajmer Dargah

अजमेर दरगाह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की ओर से मंगलवार को पेश होगी चादर

06/01/2025
nehupreet

रोहनप्रीत सिंह के बर्थडे पर नेहा कक्कड़ ने लिखा इमोशनल पोस्ट

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version