• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काशी फिल्म महोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ भव्य आगाज

Writer D by Writer D
27/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
kashi film mahotsav

kashi film mahotsav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोक्षदायनी काशी जिसके कंकर कंकर में शंकर विराजमान हैं संस्कृति व विरासत वाली काशी को भव्य और दिव्य रूप देने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र बाबा विश्वनाथ की धरती पर जिस रामराज्य का संकल्प लिया था उसे पूरा किया।

रामराज्य की परिकल्पना के तहत उन्होंने हर गरीब को घर, हर गरीब को बिजली, हर गरीब को पानी, महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा, धारा 370 जैसे तमाम कई बड़े कार्य किए। यह बातें सोमवार को मंत्री डॉक्टर नीलकंठ तिवारी ने काशी के रुद्राक्ष सेंटर में पहली बार काशी फिल्म महोत्सव के अवसर पर कहीं।

इस दौरान पर्यटन मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी का विकास देश के लिए मापदंड साबित हो रहा है। आज श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर पूरी दुनिया को अचंभित किए हुए हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि कॉरिडोर के बन जाने से मां गंगा का साक्षात्कार बाबा विश्वनाथ से हो रहा है। मंत्री ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण से ही लगातार काशी में समारोह आयोजित हो रहे हैं। इसी क्रम में काशी में काशी फिल्म महोत्सव मनाये जाने, इसमें काशी से जुड़े फिल्मों का प्रदर्शन करने तथा काशी से जुड़े कलाकारों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित करने का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निर्णय लिया गया।

भारत समाचार on Twitter: "➡दिव्य काशी,भव्य काशी के तहत फिल्म फेस्टिवल  ➡मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया समारोह का उद्घाटन।" / Twitter

पर्यटन मंत्री ने विशेष रूप से श्री काशी विश्वनाथ दर्शन के दौरान 1916 में महात्मा गांधी द्वारा किए गए टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि इतने अर्से बाद भी महात्मा गांधी की भावनाओं का किसी भी राजनीतिक दल ने चिंता नहीं की। देश-दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय एवं काशी के सांसद देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के भावनाओं को फलीभूत करने का कार्य किया।

भारत समाचार on Twitter: "➡दिव्य काशी,भव्य काशी के तहत फिल्म फेस्टिवल  ➡मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किया समारोह का उद्घाटन।" / Twitter

भगवान शिव की नगरी में 29 दिसम्बर तक होने वाले इस 03 दिवसीय आयोजन में शास्त्रीय संगीत और नृत्य का लुत्फ दर्शक उठा पाएंगे। देश में विख्यात हुए दार्शनिक कवि, लेखक, संगीतज्ञों और बनारस घराने की यादें भी ताजा होंगी। उद्घाटन अवसर पर महशूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने कहा कि आजाद रहो विचारों से बंधे रहो संस्कारों से… दुनिया हिंदुस्तान की संस्कृति और विरासत को मानती है आज काशी मैं आयोजित हुए काशी फिल्म महोत्सव से लोगों को काशी को जानने का मौका मिलेगा। फिल्म जगत के लिहाज से यूपी में कई अवसर हैं। यूपी में फिल्म सिटी बनने से अब मेरी तरह यूपी के कलाकारों को भटकना नहीं पड़ेगा इस बात की मुझे बेहद खुशी है।

प्रदेश में योगी की सरकार फिर बने बाबा से कामना की है : रवि किशन

भगवान शिव की नगरी में फिल्म बंधु, उत्तर प्रदेश सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से पहली बार काशी फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी के इंटरनेशनल कोआॅपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में मनोज जोशी की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र बनी। डॉ. सम्पूर्णानन्द स्पोट्स स्टेडियम, सिगरा में हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने  जहां श्रोताओं को लोटपोट कर दिया वहीं गायक कैलाश खेर के लाइव शो ने वाह वाही लूटी।

काशी फिल्म महोत्सव में 28 दिसंबर को बतौर मुख्य अतिथि भारत सरकार के केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर मौजूद रहेंगे। मोहत्सव में  वाराणसी- एक सांस्कृतिक, पौराणिक और एतिहासिक विरासत से एक आधुनिक शहर की यात्रा  विषय पर पैनल चर्चा का आयोजन होगा। दूसरी पैनल की चर्चा का विषय संगीत और गीत-बनारस की विरासत  पर होगी जिसका समय दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02 बजे तक रहेगा। शाम 04 बजे समापन समारोह के साथ ही सब्सीडी का वितरण होगा।

हेमा मालिनी बंधेंगी समां

गुरुवार की शाम मशहूर फिल्म अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी के नाम रहेगी।  उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति सबका दिल मोह लेगी। यह कार्यक्रम वाराणसी के इंटरनेशनल कोआॅपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर में ही होंगे। 29 दिसम्बर को फिल्म निर्माण के लिए एक महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में उत्तर प्रदेश और क्षेत्रीय सिनेमा की संभावनाएं  विषय पर पैनल चर्चा आयोजित होगी। और इस दिन की शाम गायक रवि त्रिपाठी, अभिनेता रवि किशन की पेशकश के रूप में पहली बार काशी में हो रहे फिल्म महोत्सव को यादगार बना देगी।

Tags: kashi film mahotsavup newsvaranasi news
Previous Post

प्रदेश में योगी की सरकार फिर बने बाबा से कामना की है : रवि किशन

Next Post

राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा को फिर मिलेगी सत्ता : स्वतंत्रदेव

Writer D

Writer D

Related Posts

PM-Kisan Nidhi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4482.19 करोड़ रुपये की ‘सम्मान निधि’

30/10/2026
Main Slider

बदरीनाथ से फाटा लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत; CM धामी ने जताया दुख

30/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौटते समय जोशीमठ के पास हादसा

30/10/2026
Main Slider

आसमान में मनाया करवा चौथ, 35 हजार फीट पर राघव ने परिणीति को पिलाया पानी

30/10/2026
Main Slider

PM किसान की 24वीं किस्त जारी, 10 करोड़ किसानों को मिला लाभ

30/10/2026
Next Post
Swatantradev

राष्ट्रवाद की बात करने वाली भाजपा को फिर मिलेगी सत्ता : स्वतंत्रदेव

यह भी पढ़ें

Holashtak

जानें कब से लग रहा है होलाष्टक, भूलकर भी न करें ये काम

25/02/2023
rahkeem cornwall

रहकीम कॉर्नवाल : टेस्ट करियर को मजबूत करना चाहता हूं

31/08/2020
KKR's very poor start

केकेआर की बेहद खराब शुरुआत, 31 रन पर आधी टीम पवेलियन लौटी

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version