• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश की जनता की पुकार, हमें दंगे की नहीं, दमदार सरकार चाहिए : अनुराग ठाकुर

Writer D by Writer D
28/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, बलिया, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्य अतिथि केंद्रीय खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नरही में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के समय दंगे होते थे। भाजपा के समय दंगल होते हैं। अनुराग ठाकुर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को नरही में आयोजित अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी फुटबाल खेल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

खेल के प्रति अपने प्यार को दर्शाते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को खेल को सुविधा चाहिए जो हमारी सरकार दे रही है। जहां खिलाड़ी की बात आती है तो मैं पूरी दुनिया को भूल जाता हूं। हम खेलों के लिए समर्पित हैं। देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यूपी में बनने जा रही है। मोदी सरकार खेल के हर क्षेत्र को विकसित कर रही है। हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे अधिक मेडल मोदी राज में आए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल हिमाचल प्रदेश में थे, आज यूपी में हैं। जनता कह रही है कि ”नहीं चाहिए दंगे की सरकार, हमें चाहिए दमदार सरकार। इस दमदारी का ही नतीजा है कि चाहे अतीक हों या कोई और योगी जी ने गुंडों पर बुलडोजर चलाया। यूपी 1991 से आता हूं। पहले क्या हालत थी। आज हर घर शौचालय, नल और बिजली है। यूपी के पंद्रह करोड़ लोगों को दुगुना राशन योगी सरकार ने दिया है।

हरी झंडी दिखाकर पीएम ने मेट्रो को किया रवाना, बोले -कानपुर में सबको दुलार मिला

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क हो या एक्सप्रेस वे, हर तरफ काम हो रहा है। भाजपा को समर्थन की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी को अगले पांच सालों में यूपी नम्बर वन हम बना देंगे। अगले पांच साल में यूपी खेलों के मामले में भी नम्बर वन होगा। नरही में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। 12 जनवरी से पहले इसके लिए पैसा भी मंजूर कर दिया जाएगा। कथारिया में भी मिनी स्टेडियम की घोषणा की।

नरेन्द्र मोदी साक्षात भगवान का रूप : उपेन्द्र तिवारी

नरही में यूपी सरकार के खेल मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने अनुराग ठाकुर का स्वागत करते हुए कहा कि आप देश के सभी नौजवानों के दिल की धड़कन हैं। अपनी पांच साल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद फेफना विधानसभा विकास के मानचित्र पर ऊपर आया है। जो काम 66 सालों में नहीं हुआ, सात वर्षों में मोदी जी ने किया है। उपेन्द्र तिवारी ने नरेन्द्र मोदी साक्षात भगवान के रूप हैं जो नरेन्द्र के रूप में इस धरती पर आए हैं।

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया ऋषि और कृषि की धरती है। कहा कि किसानों के लिए जितना काम मोदी ने किया है, उतना किसी ने नहीं किया। आज प्रदेश एक ऋषि ही चला रहे हैं। इसलिए किसानों का समर्थन ऋषि यानी योगी आदित्यनाथ को 2022 में भी मिलेगा। फाइनल मैच पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ जालंधर के बीच खेला गया। इस अवसर पर सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, विनोद शंकर दूबे, टुनटुन उपाध्याय, भरत राय, मोतीचंद गुप्ता, अंजनी राय, मदन राजभर आदि थे। संचालन नीरज राय ने किया।

Tags: anurag thakurbalia newsup news
Previous Post

जोश से लबरेज मैराथन में दौड़ी छात्राएं, बोलीं- लड़की हूं, लड़ सकती हूं…

Next Post

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के चलते फास्ट बॉलर हुआ मैदान से बाहर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

23/03/2026
pm modi, cm dhami
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल पर दी राज्य सरकार को बधाई

23/03/2026
cabinet meeting
उत्तर प्रदेश

Cabinet Decision : लखनऊ में बड़े विकास प्रोजेक्ट्स को मिली कैबिनेट मंजूरी, कन्वेंशन सेंटर, हेरिटेज संरक्षण और फ्लाईओवर निर्माण से मिलेगी नई पहचान

23/03/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के माँ कालिका मंदिर में की पूजा-अर्चना

23/03/2026
Veterinary Pharmacist Association
उत्तर प्रदेश

पशु चिकित्सा फार्मेसिस्ट संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

23/03/2026
Next Post

टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें, चोट के चलते फास्ट बॉलर हुआ मैदान से बाहर

यह भी पढ़ें

संजना संघी सुशांत

संजना ने लिखा- ‘उम्मीद है तुम सब देख रहे होगे’

25/07/2020
UCC

27 जनवरी को UCC दिवस मनाने का सीएम धामी ने किया ऐलान

27/01/2025
12 Naxalites killed in encounter

‘लाल आतंक’ पर वार! सुरक्षाबलों ने 12 नक्सलियों को सुलाया मौत की नींद

09/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version