• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिश्तेदार को छोड़ने गए बीएससी के छात्र को पुलिस ने बना दिया गांजा तस्कर

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
UP Police SI Exam

UP Police SI Exam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा जनपद की एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 2 कुंतल गांजे की खेप बरामद कर सात तस्करों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। इनमें एक छात्र ऐसा भी है जो बर्थडे पार्टी में आए हुए रिश्तेदारों को छोड़ने गया था जिसे पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया। इस संबंध में छात्र के परिजनों ने आज एसपी से मिलकर उसे निर्दाेष बताया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी रामकरण पुत्र स्वामी दीन ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मेरा पुत्र सोमदत्त 27 दिसंबर को गायत्री नगर बांदा निवासी राजेश कुमार वर्मा के यहां निमंत्रण में गया था। वहां से निमंत्रण के बाद अनिल कुमार वर्मा की मोटरसाइकिल द्वारा उनके रिश्तेदार शिव कुमार वर्मा व उनकी पुत्री पूजा वर्मा को छोड़ने रात्रि के लगभग 11 बजे भज्जू सिंह का पुरवा छोड़ने गया था।

भज्जू सिंह के पुरवा से लौटते समय आरटीओ ऑफिस के पास एसओजी टीम ने गलत तरीके से उसे पकड़ लिया और घर में कोई सूचना नहीं दी। जिसकी वजह से मेरा पुत्र बिना कुछ खाए पिए रात भर कठिन मानसिक पीड़ा से गुजरता रहा। सुबह तकरीबन 9 बजे कोतवाली बांदा में मैंने बेटे के अपहरण की सूचना दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और उसी दिन दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे कोतवाली से सूचना मिली कि मेरे पुत्र को गांजा का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया गया है।

पिता ने बताया कि मेरे बेटे के मोबाइल से कॉल डिटेल, लोकेशन लेकर सर्विलांस के द्वारा जानकारी की जाए। पुत्र बीएससी कृषि तृतीय वर्ष का छात्र है तथा पार्ट टाइम में अनिल कुमार वर्मा की क्लीनिक पर काम करता है। इस बात की पुष्टि करते हुए अनिल वर्मा ने बताया कि मेरे घर में 27 दिसंबर की रात बर्थडे पार्टी थी। पार्टी के बाद मैंने उसे रिश्तेदार को छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल दी थी।

जब वह वापस नहीं आया तो रात में ही 112 पुलिस को सूचना दी और उन्हें उस स्थान पर ले गए जहां से वह गायब हुआ था। पूरी रात तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिला तब घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई थी। उन्होंने बताया कि बर्थडे पार्टी के सीसीटीवी कैमरे फोटो भी उपलब्ध है। उक्त छात्र इस धंधे में कतई लिप्त नहीं है। पुलिस ने किसी गलतफहमी की वजह से उसे गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में जेल भेजा है, पूरे मामले की जांच करा कर निर्दाेष को रिहा किया जाए।

Tags: banda newscrime newsup newsup police
Previous Post

तालाब में डूबे दम्पति की तलाश में जुटी पुलिस

Next Post

संदिग्ध हालात में गायब युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Dead Body

संदिग्ध हालात में गायब युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली

यह भी पढ़ें

Danger looms over Salman and Katrina's upcoming film, set broken

सलमान और कैटरीना की आगामी फिल्म पर मंडराया खतरा, बना हुआ सेट टूटा

03/06/2021
Ajay to Yogi Adityanath

ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में पहुंची ‘अजय टू योगी आदित्यनाथ’

27/09/2023
partner habbit

पार्टनर की इस आदत को ऐसे करें दूर

26/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version