• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय
0
Baramulla Encounter

Baramulla Encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। मारे गए आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी आतंकवादी, दो स्थानीय आतंकवादी और दो अन्य की पहचान की जा रही है। हालांकि, सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में एक पुलिस का जवान भी घायल हो गया है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और अनंतनाग जिलों में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के छह आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से 4 की पहचान कर ली गई है। इनमें से 2 पाकिस्तानी और 2 स्थानीय आतंकवादी हैं, जबकि 2 अन्य आतंकवादियों की पहचान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर कुलगाम जिले के मीरहमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया और इस दौरान आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके साथ मुठभेड़ शुरू हो गई। इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। पुलिस महानिरीक्षक ने एक ट्वीट में कहा कि इस मुठभेड़ में दो स्थानीय आतंकवादी जबकि एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया है। ये तीनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे। इनके पास से एक एम-4 जबकि दो एके-47 राइफलें भी बरामद की गई हैं। सुरक्षाबलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी है।

दलित किशोरी को बेरहमी से पीटने वाला शाकाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

दूसरी मुठभेड़ अनंतनाग जिले के दूरु के नौगांम शाहबाद में सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि गोलीबारी के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ जारी है और आगे के विवरण का इंतजार है।

Tags: anantnaag encountercrime newsJammu-Kashmir newsKulgam Encounterterrorists killed
Previous Post

नए साल में एक-दूसरे से करें ये वादे, बढ़ेगा प्यार और भरोसा

Next Post

यूपी में बंद हुए स्कूल, 14 जनवरी तक रहेगा विंटर वेकेशन

Writer D

Writer D

Related Posts

Papdi Chaat
Main Slider

घर पर ही बनाएँ चटपटी स्ट्रीट स्टाइल पापड़ी चाट, मिनटों में हो जाएगी तैयार

28/06/2026
MDMK passes resolution to break away from DMK alliance
राजनीति

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

27/06/2026
JP Nadda reached Uttarakhand, CM Dhami welcomed him
राजनीति

जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

27/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Next Post
school open

यूपी में बंद हुए स्कूल, 14 जनवरी तक रहेगा विंटर वेकेशन

यह भी पढ़ें

Gaganyaan Mission

गगनयान मिशन में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के नामों का हुआ खुलासा, पीएम मोदी ने किया सम्मानित

27/02/2024
Building Collapse

ताश के पत्तों की तरह ढह गई पांच मंज़िला इमारत, मलबे में दबकर 13 लोगों की मौत

22/01/2023
CM Yogi

ये डबल इंजन की सरकार है, ये कहती नहीं करके दिखाती हैः सीएम योगी

29/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version