• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नए साल में एक-दूसरे से करें ये वादे, बढ़ेगा प्यार और भरोसा

Writer D by Writer D
30/12/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Love

Love

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साल 2021 के समाप्त होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और उसके बाद नई उमंग और जोश के साथ नए साल 2022 का आगमन होगा। नए साल के पहले दिन कई लोग खुद से कुछ वादे करते हैं और अपनी कोई बुरी आदत छोड़ने का वादा करते हैं। लेकिन इसी के साथ ही यह दिन कपल के जीवन में भी नई उमंग लेकर आता हैं।

नए साल की शुरुआत के साथ रिश्ते से जुड़ी पुरानी सभी बुरी बातों और यादों को पीछे छोड़ते हुए एक नई शुरुआत की जानी चाहिए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे वादे लेकर आए हैं जिन्हें दोनों पार्टनर को एक-दूसरे से करने चाहिए। इन वादों से आपके रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा और प्यार पनपेगा। तो आइये जानते हैं इन वादों के बारे में।

झूठ को रखेंगे रिश्ते से दूर

किसी भी रिश्ते में झूठ आपके रिलेशनशिप को कमजोर बना देता है। ऐसे में नए साल पर अपने पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों एक दूसरे से झूठ बोलने से बचेंगे। अपने ऱिश्ते की नींव को मजबूत बनाने के लिए एक दूसरे के दोस्त बनेंगे और खुले मन से सच बताएंगे और दूसरे के सच को समझेंगे।

हमेशा एक-दूसरे का ध्यान रखेंगे

हर कपल को एक-दूसरे से यह प्रॉमिस जरूर करना चाहिए कि वह हमेशा एक-दूसरे का ख्याल रखेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि रिश्ते में रहते हुए लोग एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं, लेकिन एक-दूसरे की केयर करना भूल जाते हैं, जिसकी वजह से भी दो लोग के बीच दूरियां बढ़ने लगती हैं। अगर आप एक-दूसरे की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे तो हमारा यकीन मानिए आपका रिश्ता दिन पर दिन बेहतर हो जाएगा।

हफ्ते का एक दिन पार्टनर के नाम

कामकाज के बीच आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। हर दिन उनके साथ वक्त बिताना मुश्किल हो सकता है लेकिन एक दूसरे से वादा करें कि हफ्ते में एक दिन या कोई एक शाम आप दोनों की होगी। कितने भी बिजी क्यों न हों, वीक में एक शाम आप उन्हें समय देंगे। मिलकर समय बिताएंगे। डिनर डेट पर जा सकते हैं, मूवी देख सकते हैं या घर पर ही सिर्फ एक दूसरे को समय दे सकते हैं।

पार्टनर की पसंद का रखेंगे ख्याल

अक्सर रिश्ते की शुरुआत में आप अपने पार्टनर की हर बात मान लेते हैं लेकिन समय के साथ आप उनके मन को समझ नहीं पाते या अनदेखा करते हैं। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती हैं। इस नए साल में आप अपने पार्टनर से ये वादा कर सकते हैं कि आप उनकी पसंद का ख्याल रखेंगे। जो बाते उन्हें पसंद नहीं है, उसे बदलने की कोशिश कर सकते हैं। धैर्य बनाएं रखेंगे और कोशिश रहेगी की आप दोनों के बीच कोई परेशानी न आने पाए।

बेड टाइम होगा साथ

काम में बिजी होने के कारण आप दिन रात भूल जाते हैं। ये न तो आपके रिश्ते के लिए सही है और न सेहत के लिए। आप दोनों भले ही एक साथ रहें, लेकिन सोने जगने के समय पर बदलाव होने से भी दोनों रिश्ते में अकेलापन महसूस करते हैं। वादा करें कि बेड टाइम एक साथ रखने की कोशिश करेंगे। कितना भी बिजी हों, एक समय पर सोएंगे। अगर सोने का समय एक न हो सका तो उठने की टाइमिंग एक रहेगी।

हमारे बीच का बंधन कभी नहीं खराब होगा

इस बात में कोई दोराय नहीं कि जीवन के रास्ते में चलते वक्त निश्चित रूप ऐसी कई परिस्थितियों से आपका सामना होगा, जिनका असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। लेकिन इस दौरान हर कपल को संयम और समझदारी से काम लेना चाहिए। हर कपल को एक-दूसरे से वादा करना चाहिए कि भले ही रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आएं, लेकिन हमारे बीच का बंधन कभी नहीं खराब होगा।

Tags: new year 2022 resolutionRelationship Tipsrelationship tips in hindi
Previous Post

दलित किशोरी को बेरहमी से पीटने वाला शाकाल चढ़ा पुलिस के हत्थे

Next Post

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Next Post
Baramulla Encounter

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 6 आतंकी ढेर, एक जवान घायल

यह भी पढ़ें

CM Dhami

उत्तराखंड को विश्व की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे: सीएम धामी

14/09/2022
CM Yogi

कांग्रेस की वही दशा होगी जो धारा 370 और 35ए की हुई : सीएम योगी

07/11/2024
Glowing Skin

वर्किंग महिलाओं के लिए बेस्ट है ये ब्यूटी टूल्स, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version