• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के पढ़ाई के लिए सरकार दे रही टैबलेट : मुख्यमंत्री पुष्कर

Writer D by Writer D
01/01/2022
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क टैबलेट योजना का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 70 विधानसभाओं में आयोजित किया गया। इस योजना के तहत राज्य के डिग्री कालेजों और राजकीय स्कूलों के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में निःशुल्क मोबाइल टैबलेट योजना के क्रियान्वयन के लिए आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रतिभाग करते हुए 100 छात्र-छात्राओं को सांकेतिक रूप से यह निःशुल्क टैबलेट दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बच्चों को पढ़ाई के लिए काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा। बच्चों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से उनके लिए टैबलेट उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब भी वे बच्चों के बीच जाते हैं, तो उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए सबको समय का सदुपयोग करना होगा। जीवन में जो भी कार्य करें, पूरे मनोयोग से करें। विकल्प रहित संकल्प के साथ सबको जीवन में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक युवा देश है। देश की 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु वर्ग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर होते हुए भारत आत्मनिर्भर भारत बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा के गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। डिजिटल लर्निंग के अन्तर्गत राज्य के 500 सौ स्कूलों में वर्चुअल कक्षाएं चलाई जा रही हैं। 600 अन्य स्कूलों में भी शीघ्र ये सेवाएं शुरू की जाएंगी। राज्य के 709 राजकीय विद्यालयों में 1418 स्मार्ट कक्षाएं स्थापित की जा रही हैं, यह कार्य 15 जनवरी 2022 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

दुनिया की सबसे छोटी महिला रही एलीफ का निधन

राज्य सरकार की ओर से सभी राजकीय विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। राजकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 08 तक के विद्यार्थियों के लिए भी निःशुल्क बैग और जूते उपलब्ध कराए जा रहे हैं। छात्रहित में राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति की धनराशि बढ़ाई गई है।

शिवानन्द नौटियाल राज्य योग्यता छात्रवृत्ति की धनराशि को प्रतिमाह 250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया है और लाभार्थी विद्यार्थियों की संख्या भी 11 से बढ़ाकर 100 की गई है। श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति की धनराशि भी 150 रुपये से बढ़ाकर 01 हजार रुपये की गई है। मुख्यमंत्री प्रतिभा प्रोत्साहन योजना के तहत 12 वीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को 2500 सौ रुपये की छात्रवृत्ति 5 साल तक दी जा रही है।

कोरोना बचाव के लिए पूरी तैयारी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार की ओर से पूरी तैयारी की गई है। वे प्रदेशवासियों से अपील की कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। कोरोना एप्रोप्रिएट विहैवियर का पालन जरूर करें।

2 लाख 65 हजार छात्र होंगे लाभान्वित-

प्रदेश में लगभग 2 लाख 65 हजार विद्यार्थियों को पढ़न-पाढ़न के लिए राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क टैबलेट खरीद के लिए प्रति विद्यार्थी को डीबीटी के माध्यम से 12 हजार रुपये की उपलब्ध कराई जा रही है। इसी क्रम में टैबलेट खरीद के लिए राजकीय स्कूलों के 10 वीं, 12 वीं के 01 लाख 59 हजार विद्यार्थियों को डीबीटी के जरिए धनराशि दी गई है।

कार्यक्रम में सचिव शिक्षा आर.मीनाक्षी सुन्दरम, जिलाधिकारी देहरादून डॉ.आर.राजेश कुमार,शिक्षा महानिदेशक वंशीधर तिवारी, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, निदेशक एस.सी.ई.आर.टी आर. के कुंवर, मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून डॉ. मुकुल कुमार सती, प्रधानाचार्या राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज राजपुर रोड प्रेमलता बौड़ाई, स्कूल की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं मौजूद थे।

Tags: cm pushker singh dhamidehradun newsNational newsUttrakhand News
Previous Post

दुनिया की सबसे छोटी महिला रही एलीफ का निधन

Next Post

वैष्णो देवी हादसे में एक ही मोहल्ले के दो घरों का बुझ गया चिराग, मचा कोहराम

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तराखंड

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

30/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

30/10/2026
उत्तराखंड

चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश

30/10/2026
Next Post

वैष्णो देवी हादसे में एक ही मोहल्ले के दो घरों का बुझ गया चिराग, मचा कोहराम

यह भी पढ़ें

CM Yogi met the Governor

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
CBSE

CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, 3 से 11 साल तक के बच्चों की मातृभाषा में हो पढ़ाई

25/05/2025
murder

युवक की हत्या कर सर्राफ की दुकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

10/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version