• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, 3 से 11 साल तक के बच्चों की मातृभाषा में हो पढ़ाई

Writer D by Writer D
25/05/2025
in Main Slider, शिक्षा
0
CBSE

CBSE

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आमतौर पर ऐसा देखने में आता है कि ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में अंग्रेजी भाषा में ही पढ़ाई होती है, मातृभाषा पर उतना ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई (CBSE) ने इसको लेकर एक नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सीबीएसई के सभी संबद्ध स्कूलों को छात्रों की मातृभाषा को जल्द से जल्द मैप करने के लिए कहा गया है। फिलहाल अंग्रेजी देशभर के सीबीएसई स्कूलों में प्राथमिक कक्षाओं में निर्देश की प्रमुख भाषा है और ये तो आप जानते ही होंगे कि सीबीएसई देश का सबसे बड़ा स्कूल बोर्ड है, जिसमें 30 हजार से अधिक स्कूल एफिलिएटेड हैं।

CBSE का सर्कुलर कहता है कि प्री-प्राइमरी से कक्षा 2 तक को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत ‘मूलभूत चरण’ यानी फाउंडेशनल स्टेज कहा जाता है, उसमें बच्चों की पढ़ाई उनकी घरेलू भाषा, मातृभाषा या एक परिचित क्षेत्रीय भाषा में होनी चाहिए। यह भाषा, जिसे ‘R1’ कहा जाता है, आदर्श रूप से मातृभाषा होनी चाहिए।

सर्कुलर में आगे कहा गया है कि कक्षा 3 से 5वीं तक के छात्र R1 (मातृभाषा/परिचित क्षेत्रीय भाषा) में सीखना जारी रख सकते हैं या R1 के अलावा किसी अन्य माध्यम में पढ़ाई का विकल्प दिया जा सकता है। हालांकि 22 मई को जारी हुआ यह सर्कुलर बताता है कि मातृभाषा में पढ़ाई जुलाई से शुरू हो सकती है।

मातृभाषा-आधारित पढ़ाई बनेगी अनिवार्य

यह पहली बार है जब सीबीएसई ने संकेत दिया है कि वो अपने स्कूलों में मातृभाषा-आधारित पढ़ाई को अनिवार्य बना सकता है। अब तक नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 और स्कूल एजुकेशन 2023 के तहत बोर्ड ने सिर्फ एडवाइजरी सर्कुलर के माध्यम से ही इसके उपयोग को प्रोत्साहित किया था।

NEP 2020 क्या कहता है?

दरअसल, एनईपी 2020 और एनसीएफएसई 2023 दोनों प्रारंभिक शिक्षा में मातृभाषा का उपयोग करने की सलाह देते हैं।विशेष रूप से फाउंडेशनल स्टेज में 8 साल की उम्र तक। एनसीएफएसई 2023 में कहा गया है, ‘चूंकि बच्चे अपनी घरेलू भाषा में सबसे तेजी से और गहराई से कॉन्सेप्ट को सीखते हैं, इसलिए निर्देश का प्राथमिक माध्यम बच्चे की घर की भाषा/मातृभाषा/परिचित भाषा होगी’।

जल्द बनेगी NCF कार्यान्वयन समिति

CBSE के सर्कुलर में सभी स्कूलों को मई के अंत तक एक ‘एनसीएफ कार्यान्वयन समिति’ बनाने के लिए कहा गया है। ये समिति छात्रों की मातृभाषाओं, भाषा संसाधनों को मैप करेगी। वहीं, स्कूलों को भी जल्द से जल्द लैंग्वेज मैपिंग एक्सरसाइज पूरा करने के लिए कहा गया है।

Tags: CBSE
Previous Post

रीति-रिवाजों के साथ हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार श्रद्धालु बने साक्षी

Next Post

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विश्वविद्यालय में नई सुविधाओं के विकास से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा: CM Dhami

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Next Post
Lalu Yadav expelled Tej Pratap Yadav from the party

तेज प्रताप यादव को लालू यादव ने पार्टी से किया निष्कासित, परिवार से भी कर दिया बेदखल

यह भी पढ़ें

Murder

मां-बेटी और दामाद की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

13/01/2023
CBSE Board Result

आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट, इस वेबसाइट पर करें चेक

03/08/2021
suicide

गृहक्लेश के चलते महिला ने तीन बेटों को जहर देकर खुद भी खाया, दो मासूमों की मौत

20/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version