• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मां-बेटी और दामाद की हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Writer D by Writer D
13/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। जिले के राजा तालाब स्थित मिल्कीपुर में मां-बेटी और दामाद की गुरुवार को हत्या (Murder) कर शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह, एसीपी राजातालाब और क्षेत्रीय पुलिस पहुंची और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए गए। छानबीन में मौके से डंडा और हसियां पुलिस को मिला है। तीनों की हत्या एक दिन पहले होने की संभावना जताई गई।

मिल्कीपुर गांव निवासी रानी गुप्ता (56) अपने पति से अलग रह रही थी। उनके साथ उनकी शादीशुदा बेटी पूजा गुप्ता (26) और दामाद वंदेपुर रोहनिया निवासी अरविंद गुप्ता (35) भी साथ रहते थे। पति भोलानाथ गुप्ता और बड़ा पुत्र अलग दूसरे गांव में रहते हैं। रानी गुप्ता, बेटी पूजा और दामाद अरविंद की हसिया और डंडे से मार कर हत्या कर दी गई।

गुरूवार सुबह तीनों का रक्तरंजित शव कमरे में पड़े मिलने की सूचना पर इलाके में खलबली मच गई। तिहरे हत्याकांड की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर वहां पहुंचे पुलिस की टीमों ने मौके पर फाॅरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए।

तिहरे हत्याकांड की घटना को लेकर अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने पत्रकारों को बताया कि छानबीन में घटना से जुड़े अहम सुराग पुलिस को मिले हैं। प्रथम दृष्टया मृत रानी गुप्ता के छोटे पुत्र पर संदेह हैं और वह घटना के बाद से ही लापता है। उसकी तलाश हो रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जायेगा। घटना का कारण अवैध संबंध प्रतीत हो रहा है। पुलिस मृतक महिला रानी गुप्ता के बड़े बेटे दीपक गुप्ता से घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।

Tags: crime newsvaranasi news
Previous Post

मुठभेड़ में चार शातिर लुटेरे गिरफ्तार, असलहे बरामद

Next Post

कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

दंगाइयों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास करती थी सपा सरकार: सीएम योगी

01/07/2026
AI enabled portable X-rays to be installed in UP
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा कदम, यूपी में लगेंगी AI सक्षम पोर्टेबल एक्स-रे, MRI और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें

01/07/2026
CM Yogi served food to the children with his own hands.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से बच्चों को परोसा भोजन

01/07/2026
CM Yogi
Main Slider

व्यक्ति, समाज व राष्ट्र की आधारशिला है शिक्षाः मुख्यमंत्री

01/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस काल में जनता की मजदूरी लूट का श्रोत था मनरेगा: केशव मौर्य

01/07/2026
Next Post
Arrested

कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस Venkaiah Naidu

दीनदयाल उपाध्याय प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और एकात्म मानवतावाद के प्रणेता थे: वेंकैया नायडू

11/02/2021
Job opportunities

मध्यप्रदेश में सब इंजीनियर के 52 पदों पर निकली भर्तियां

29/09/2020
Dance season is starting soon on Star Plus, two new shows are coming

स्टार प्लस पर जल्द शुरू हो रहा है डांस का सीजन, लेकर आ रहा है दो नए शोज

27/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version