• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां नहीं पहुंचता आपका हाथ, वहां की ऐसे करें सफाई

Writer D by Writer D
03/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Mirror

Mirror Cleaning

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सफाई शब्द सुनने में भले ही कितना भी अच्छा लगे, लेकिन वास्तव में यह एक कठिन काम है। घर की एक छोटी सी चीज की सफाई करने में भी घंटों निकल जाते हैं। यूं तो हर व्यक्ति अपने घर के कोने-कोने को चमकाना चाहता है। पर घर में ऐसी कई छोटी-छोटी जगहें होती हैं, जो आपकी आंखों के सामने गंदी होती हैं, लेकिन उन पर आपका ध्यान नहीं जाता।

अगर आप उन जगहों को गंदा देखती भी हैं तो आपको समझ में नहीं आता कि इनकी सफाई कैसे की जाए, क्योंकि या तो वह जगहें उंची होती हैं और आपका हाथ वहां तक नहीं पहुंचता। या फिर वह जगहें इतनी छोटी होती हैं कि उन्हें साफ करना वास्तव में एक टफ टास्क बन जाता है।

ऐसी जगहों की सामान्य तौर पर सफाई करना संभव नहीं होता। अगर आप भी ऐसी ही जगहों की सफाई करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको कुछ आसान ट्रिक्स अपनाने होंगे। तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर के किसी भी कोने की बिना किसी परेशानी के सफाई कर सकती हैं-

कांच की सफाई-

अगर आपके घर में ऐसी जगहें हैं, जहां पर कांच के शीशे लगे हुए हैं और वहां आप हाथ कट जाने के डर से सफाई नहीं करतीं। तो ऐसी जगहों का साफ करने का सबसे आसान तरीका है कि आप tongs के उपर टॉवल लपेटकर रबर बैंड की मदद से उसे फिक्स करें। अब आप इस tong की मदद से आसानी से सफाई कर पाएंगी।

छोटी-छोटी जगहें-

आपकी कार से लेकर घर के भीतर ऐसी बहुत सी छोटी-छोटी जगहें हैं, जहां पर मैल जमा हो जाता है और आप कपड़े की मदद से उसे क्लीन नहीं कर पातीं। ऐसी जगहों के लिए आप ईयरबड का इस्तेमाल करें। इस तरह आप बेहद छोटी से छोटी जगह को क्लीन कर पाएंगी।

कीबोर्ड-

लैपटॉप का इस्तेमाल करना आज हर व्यक्ति की जरूरत बन गया है और इसलिए हर किसी के घर में आपको लैपटॉप मिल ही जाएगा। इसके की-बोर्ड के बीच के गैप्स से डस्ट निकालना वास्तव में एक कठिन काम है। अधिकतर महिलाएं इस ओर ध्यान नहीं देती। लेकिन अगर की-बोर्ड के बीच जरा सा भी कचरा इकट्ठा होने लग जाए तो वह keys के बीच में फंसता है, जिसके  कारण आपको काम करने में कठिनाई होती है। इतना ही नहीं, इससे कई बार की-बटन भी निकलकर बाहर आ जाता है। जिससे की-बोर्ड खराब हो जाता है। की-बोर्ड की सफाई के लिए आप एक adhesive paper उसे फोल्ड करें। अब आप इसे sticky साइड को बाहर की तरफ रखें और keys के बीच से लेकर जाएं। जो भी गंदगी होगी, वह आसानी से उसमें चिपक जाएगी और आपका कीबोर्ड साफ हो जाएगा।

शॉवर हेड-

शॉवर लेने में कितना ही मजा आता हो, लेकिन क्या आपने कभी इस शॉवरहेड को क्लीन करने के बारे में सोचा है।

इसे क्लीन करने के लिए एक तिहाई कप बेकिंग सोडा में एक कप विनेगर मिलाएं। अब एक प्लास्टिक बैग में इस मिश्रण को डालें और उसे शॉवरहेड पर बांध लें। रबर बैंड की मदद से इसे फिक्स कर दें ताकि यह निकले नहीं। दो-तीन घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। आप पाएंगी कि आपका शॉवर हेड एकदम नया हो गया है।

Tags: cleaning hackscleaning tipshome cleaningmone cleaning
Previous Post

महिलाओं की इन बीमारियों का इलाज है रसोई में मौजूद ये एक मसाला

Next Post

महिलाएं और पुरुष रात में सोने से पहले करें अदरक और शहद का सेवन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी MLC चुनाव में आज थमेगा प्रचार, 11 सीटों पर दिग्गजों की साख दांव पर

21/10/2026
Main Slider

​पहले मानवता, फिर परंपरा: एंबुलेंस के लिए सीएम योगी ने रुकवाई विजयादशमी शोभायात्रा

21/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
Talcum Powder
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Next Post
ginger and honey

महिलाएं और पुरुष रात में सोने से पहले करें अदरक और शहद का सेवन

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने आज़म खान से की मुलाकात, राष्ट्रीय सम्मेलन में आने का दिया निमंत्रण

16/09/2022
Beaten

किसान की पीट-पीट कर हत्या

16/05/2023
Pineapple Lassi

तपती गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाएगी ये लस्सी, देखें रेसिपी

11/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version