• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में 3 जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण होगा शुरू

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों और इसके नए वेरिएंट ओमीक्रान के बीच 15 से 18 साल के किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाने के फैसले ने लोगों को बड़ी राहत दी है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में तीन जनवरी से 15 से 18 साल के बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।

प्रदेश में बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 01 जनवरी से हो चुकी है। कोरोना के बढ़ते मामले और ओमीक्रोन कहर से बच्चों को बचाने के लिए योगी सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है, बच्‍चों के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन संग स्लॉट बुकिंग भी करवा सकते हैं। इसके लिए दसवीं का आईडी कार्ड मान्य होगा।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को केंद्र के अधिकारियों से संपर्क में रहने के आदेश दिए हैं। स्टेट इम्मयूनाइजेशन ऑफिसर डॉ अजय घई ने बताया कि उत्‍तर प्रदेश में 15 से 18 साल की उम्र के करीब एक करोड़ 40 लाख बच्‍चे हैं। हालांकि किस जिले में कितने किशोरों को वैक्सीन लगनी है इसका एक अलग डेटा तैयार किया जा रहा है।

18 वर्ष से अधिक आयु की 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूर्ण

प्रदेश में टीकाकरण की रफ्तार तेजी के साथ बढ़ रही है। जिसका ही परिणाम है कि अब तक प्रदेश के 20 करोड़ से अधिक लोगों को टीके की डोज दी जा चुकी है जिसमें 12 करोड़ से अधिक पहली डोज व 07 करोड़ से अधिक दूसरी डोज दी चुकी है। बता दें कि प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 50 फीसदी आबादी का टीकाकरण पूर्ण हो गया है। प्रदेश में 87.05 प्रतिशत को पहली डोज और 50.11 फीसद को दूसरी डोज दी जा चुकी है।

राजधानी लखनऊ में तीन लाख से अधिक बच्‍चों का होगा टीकाकरण

लखनऊ जिले में करीब तीन लाख से अधिक बच्चे वैक्सीनेशन के लिए योग्य हैं जिनका टीकाकरण किया जाएगा। लखनऊ में पीजीआई, बलरामपुर, सिविल, रानी लक्ष्मीबाई, लोकबंधु, ठाकुरगंज टीबी हॉस्पिटल, केजीएमयू, डफरिन, लोहिया, महानगर भाऊराव देवरस समेत अन्य अस्पतालों में टीकाकरण की सुविधा होगी। इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी बच्चों को टीका लगेगा।

माघ मेले के लिए आरटीपीसीआर रिर्पोट अनिर्वाय

प्रदेश में 14 से शुरू होने वाले माघ मेले को लेकर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए काविड प्रोटोकॉल का कड़ाई के साथ पालन कराया जाए। माघ मेले में आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर रिर्पोट को अनिवार्य कर दिया गया है । इसके साथ ही मास्‍क व टीके की दोनों डोज ले चुके लोगों को मेले में एंट्री दी जाएगी।

Tags: Lucknow Newsup newsvaccination in up
Previous Post

मुख्यमंत्री धामी ने 260 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Next Post

क्रांतिवीरों की नगरी अब खेल वीरों की नगरी के रूप में अपनी पहचान सशक्त करेगी : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूरे प्रदेश में जल निकासी व्यवस्था को लेकर अधिकारी अलर्ट मोड में रहें: ए.के. शर्मा

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जो प्रदेश की सेवा में जुटे, योगी सरकार ने उनके परिवारों को दिया स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

15/09/2026
Main Slider

अब ग्लोबल मार्केट में दिग्गज कंपनियों को टक्कर देंगी यूपी की दीदियां

15/09/2026
Next Post

क्रांतिवीरों की नगरी अब खेल वीरों की नगरी के रूप में अपनी पहचान सशक्त करेगी : मोदी

यह भी पढ़ें

Rajnath Singh

महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य – रक्षा मंत्री

18/01/2025
CM Dhami

उत्तराखंड भाजपा: सदस्यता महापर्व का आगाज, धामी बने पहले सदस्य

03/09/2024
taliban government

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एक क्लास में साथ नहीं पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां

29/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version