Main Sliderउत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में 42.38 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों से सीधे धान की खरीद करते हुए खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में अब तक विभिन्न क्रय केन्द्रों के माध्यम से, 4238518.67 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया है।

खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार 38989.72 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 633837 किसान लाभान्वित हुए हैं और करीब 6028.15 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

जिन लोगों को हिंदूओं के संस्कार नहीं पता वो आज हिंदू-हिंदूत्व की बात करते हैं : योगी

खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत से अधिक खरीद की जा चुकी है। खरीफ क्रय वर्ष 2021-22 में कॉमन धान 1940 रूपये प्रति कुंतल एवं ग्रेड-ए’ धान 1960 रूपये प्रति कुंतल की दर से खरीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button