• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे देश में पहुंचेगी गोरखपुर की विकास गाथा

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। गोरखपुर की विकास गाथा बुकलेट के रूप में पूरे देश में पहुंचेगी। सीएम सिटी में पहले से मौजूद ऐतिहासिक धरोहरों के साथ नए विकास कार्यों का अनूठा संयोजन इस बुकलेट में किया गया है। बुकलेट तैयार कराया है नगर निगम गोरखपुर ने और नाम दिया है, ”मुस्कुराइए, आप गोरखपुर में हैं।” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत 29 दिसम्बर को इस बुकलेट का विमोचन किया था। अब उनकी सहमति के बाद गोरखपुर के महापौर इसे देश के सभी बड़े नगरीय निकायों में भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

नगर निगम की तरफ से सीएम के हाथों विमोचित कराए गए बुकलेट में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बने के बाद गोरखपुर महानगर में विकास की तीव्रतम रफ्तार को सचित्र संकलित किया गया है। इसमें बीते करीब पांच सालों के विकास कार्यों को ब्यौरा तो है ही, पहले से देश-दुनिया में पहचान रखने वाली विरासत-अमिट धरोहरों के बारे में भी जानकारी को प्रमुखता से स्थान दिया गया है। मसलन, इसमें ऐतिहासिक गोरखनाथ मंदिर समेत सभी प्राचीन धार्मिक स्थलों, विश्व प्रसिद्ध गीतप्रेस, गीता वाटिका, सोने-चांदी के ताजिये वाले इमामबाड़े के साथ मुस्लिम, सिख, जैन, इसाई समाज की महानगर में मौजूद विरासत को सहेजा गया है।

इसके साथ ही बीते करीब पांच साल में सीएम योगी की अगुवाई में महानगीय विकास के रूप में जो बदलाव आया है, उसे भी बुकलेट में सारगर्भित तरीके से प्रस्तुत किया गया है। खाद कारखाना, एम्स, बीआरडी मेडिकल कालेज में सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक, रीजनल मेडिकल रिसर्च सेंटर, अत्याधुनिक प्रेक्षागृह, सौंदर्यीकृत रामगढताल, वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चिड़ियाघर, शानदार एयर कनेक्टिविटी, मजबूत रोड कनेक्टिविटी, राप्ती नदी पर गुरु गोरक्षनाथ घाट-रामघाट, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय जैसे अनेकानेक कार्य उद्यम, चिकित्सा, ज्ञान, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, मनोरंजन व पर्यटन के क्षेत्र में हुए हैं।

गोरखपुर के महापौर सीताराम जायसवाल का कहना है कि शहरियों और बाहर से आने वाले सैलानियों के लिए इस बुकलेट को एक गाइड के रूप में तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहमति के बाद इस बुकलेट को अब देश के सभी नगर निगमों और नगर महापालिकाओं में भेजने की तैयारी की जा रही है ताकि महानगर में हुए विकास कार्य अन्य निकायों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें।

Tags: gorakhpur newsup news
Previous Post

सीएम पुष्कर ने नागरिक चिकित्सालय का किया निरीक्षण

Next Post

साढ़े तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, गिरोह का सरगना डी-8 गैंग का लीडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Electricity
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा फैसला, इस साल भी नहीं बढ़ाएगी बिजली दरें

02/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जनहित सर्वोपरि, सात वर्षों से बिजली दरें स्थिर रखकर सरकार ने निभाया भरोसा: एके शर्मा

02/07/2026
ISRO
Main Slider

ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

02/07/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

हर विभाग में भ्रष्टाचार और वसूली- अखिलेश यादव का सरकार पर बड़ा हमला

02/07/2026
Transfer
Main Slider

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 125 DSP के तबादले; देखें पूरी लिस्ट

02/07/2026
Next Post

साढ़े तीन माह पूर्व हुई चोरी का खुलासा, गिरोह का सरगना डी-8 गैंग का लीडर

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान: चीनी घोटाले में पीएम इमरान के मित्र और शाहबाज शरीफ के खिलाफ मामला दर्ज

16/11/2020
Mumbai Metro

मेट्रो में निकली बंपर भर्तियां, 3.40 लाख रुपये तक सैलरी

10/12/2022
BJP

नितिन नबीन निर्विरोध चुने गए BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष

19/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version